इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल को बढ़ावा दे रहा गाजियाबाद नगर निगम, ई-विकल पार्किंग के साथ 50 नए इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल से होगा कूड़ा कलेक्शन

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
The Ghaziabad Municipal Corporation is promoting electric vehicles by introducing e-vehicle parking facilities and deploying 50 new electric vehicles for garbage collection. IMAGE CREDIT TO नगर निगम

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। पेट्रोल और डीजल की खपत को बचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल और शेयरिंग करने का आग्रह किया था। प्रधानमंत्री की अपील के बाद गाजियाबाद नगर निगम ने भी इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करना शुरू कर दिया है। कूड़ा कलेक्शन के लिए नगर निगम ई-रिक्शा का प्रयोग कर रहा है। वहीं अब नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के आदेश पर नए 50 इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के कार्य में प्रयोग किए जाएंगे। इलेक्ट्रॉनिक चार्जिंग स्टेशन का नगर आयुक्त ने जायजा लिया और उनके साथ अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मिथिलेश, जे एस एनवायरो सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

ई-व्हीकल के जरिए स्वच्छता अभियान को बढ़ावा

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि पर्यावरण हित में लगातार गाजियाबाद नगर निगम बेहतर कदम उठा रहा है। प्रदूषण को कम करने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहे हैं। डीजल और पेट्रोल की खपत पर लगाम लगाने के लिए ई-रिक्शा भी निगम द्वारा चलाई जा रही है। इलेक्ट्रिक व्हीकल को अधिक बढ़ावा देते हुए डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए जोड़ा गया है। प्रथम चरण में कूड़ा कलेक्शन के लिए 50 इलेक्ट्रिक व्हीकल का इस्तेमाल किया जा रहा है। आगे संख्या बढ़ाने के लिए भी योजना बनाई जा रही है।

चार्जिंग स्टेशन और संचालन व्यवस्था

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/lodhi-sena-in-badaun-for-unity-drug-free-society/

नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश ने बताया कि विजयनगर में स्थापित इलेक्ट्रिक व्हीकल पार्किंग में एक बार में 20 कूड़ा कलेक्शन वाहन चार्ज किए जाते हैं। लगभग डेढ़ सौ किलोमीटर का एरिया कूड़ा कलेक्शन में कवर किया जा रहा है। प्रदूषण को कम करने के लिए गाजियाबाद नगर निगम इलेक्ट्रिक व्हीकल को बढ़ावा दे रहा है। नगर निगम शहर की स्वच्छता और सुंदरता को बनाए रखने के लिए शहर हित में कार्य कर रहा है।

Share This Article
Leave a comment