जनपद के प्रथम नमो पार्क का हुआ शिलान्यास, वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
The foundation stone of the district’s first Namo Park was laid, and a large-scale tree plantation program was organized. IMAGE CREDIT TO नगर पालिका

शामली। (शिखर समाचार)
नगर पालिका परिषद द्वारा शनिवार को नगर क्षेत्र में जनपद के प्रथम नमो पार्क का भव्य शिलान्यास एवं वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति राज्य मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री दिनेश खटीक ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ पार्क का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

नमो पार्क का विकास और नगर को मिलने वाले लाभ

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

शामली शहर के माजरा रोड पर लगभग तीन एकड़ क्षेत्रफल में विकसित किए जाने वाले नमो पार्क से शहरवासियों को हरियाली, स्वच्छ वातावरण तथा मनोरंजन की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। पार्क के निर्माण से क्षेत्र की सुंदरता में भी वृद्धि होगी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री दिनेश खटीक ने कहा कि नमो पार्क शामली शहर के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात है। यह पार्क न केवल नगर की सुंदरता बढ़ाएगा, बल्कि नागरिकों को स्वच्छ वायु, हरियाली और प्राकृतिक वातावरण भी प्रदान करेगा। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।

जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की उपस्थिति

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/noida-sewer-accident-ceo-takes-strict-action/

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामजीलाल कश्यप, पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी, विधान परिषद सदस्य विरेन्द्र सिंह, पूर्व विधायक तेजेन्द्र निर्वाल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश गौड़ कश्यप, विनोद मलिक सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में नगर पालिका चेयरमैन अरविन्द संगल, सभासद अजय निर्वाल उर्फ बॉबी, धुरंधर निर्वाल, मनोज उपाध्याय, प्रमोद धीमान, डॉ. राजेंद्र संगल, गुलजार, तोहिद रहमानी, संदीप कुमार, देवानंद गौड़ तथा हरिओम पाठक सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment