डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण

Rashtriya Shikhar
1 Min Read
The District Magistrate conducted the monthly inspection of the EVM warehouse in the presence of representatives of political parties. IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार मॉंदड़ द्वारा जनपद के कलेक्ट्रेट स्थित ईवीएम वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और रखरखाव का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा परिसर में नियमित सफाई बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

निर्वाचन आयोग के निर्देशों के पालन पर जोर

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का नियमित रूप से पालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही वेयरहाउस में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर दुरुस्त रखी जाएं, ताकि किसी प्रकार की लापरवाही न हो।

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

निरीक्षण के दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों में सुभाष चन्द्र शर्मा (भारतीय जनता पार्टी), इस्माइल खान (कांग्रेस), ताहिर हुसैन (समाजवादी पार्टी), मनोज कुमार (बहुजन समाज पार्टी) एवं जिला प्रशासन से एडीएम एल/ए अवनीश सिंह सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment