टिम्बर कारोबारी के घर करोड़ों की लूट: सीसीटीवी में कैद हुए चारों बदमाश, पुलिस खुलासे के करीब

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Crores looted from a timber trader’s house: all four criminals captured on CCTV; police close to solving the case — IMAGE CREDIT TO POLICE

हापुड़ (शिखर समाचार)। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में सरकारी अस्पताल के सामने स्थित टिम्बर कारोबारी नरेन्द्र अग्रवाल के घर हुई करोड़ों रुपये की सनसनीखेज लूटकांड की जांच में पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। घटना से जुड़े चारों बदमाशों का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फुटेज में चारों बदमाश वारदात के बाद मोटरसाइकिलों पर भागते हुए दिखाई दे रहे हैं।

वारदात के बाद बंधक बनाकर की गई लूट

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

गौरतलब है कि गौशाला एवं श्रीचंडी मंदिर के पूर्व प्रधान तथा प्रमुख टिम्बर कारोबारी नरेन्द्र अग्रवाल के घर में तीन दिन पूर्व चार बदमाशों ने धावा बोल दिया था। बदमाशों ने नरेन्द्र अग्रवाल, उनकी पत्नी, पोते और चौकीदार को बंधक बनाकर करोड़ों रुपये के जेवरात, नकदी और अन्य कीमती सामान लूट लिया था और मौके से फरार हो गए थे।

CCTV फुटेज में दिखी पूरी वारदात के बाद की गतिविधि

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

जांच के दौरान घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में बदमाशों की गतिविधियां कैद हुई हैं। फुटेज के अनुसार एक बदमाश बिना नंबर की मोटरसाइकिल से अस्पताल के पास पहुंचा और वाहन खड़ा कर अपने साथियों का इंतजार करने लगा।

इसके बाद दो साथी पैदल वहां पहुंचे और कुछ देर बाद तीनों एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गए, जबकि चौथा आरोपी कारोबारी के घर से मोटरसाइकिल लेकर अलग दिशा में भाग निकला।

400 से अधिक CCTV फुटेज खंगाली गई, पूछताछ जारी

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/

पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। सूत्रों के अनुसार अब तक 400 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा चुकी है, जिनमें अस्पताल, ढाबों, राष्ट्रीय राजमार्ग और स्थानीय मार्गों के कैमरे शामिल हैं।

इसके अलावा पुलिस 100 से अधिक लोगों से पूछताछ कर चुकी है और संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर कड़ियों को जोड़ने का प्रयास कर रही है।

पुलिस जल्द खुलासे का दावा

ALSO READ:https://www.hindustantimes.com/india-news/distasteful-diabolical-bjp-slams-kharge-for-gaffe-over-president-droupadi-murmu-ram-nath-kovinds-names-101751970441200.html

अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने बताया कि जांच में कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और पुलिस टीम आरोपियों के काफी करीब पहुंच चुकी है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस बहुचर्चित लूटकांड को लेकर पूरे जिले में पुलिस की कार्रवाई पर नजरें टिकी हुई हैं।

Share This Article
Leave a comment