सीडीओ का सीयूजी नंबर क्लोन कर ठगी का प्रयास, व्हाट्सएप पर भेजे गए फर्जी संदेश

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Attempt to Commit Fraud by Cloning CDO’s CUG Number; Fake Messages Sent on WhatsApp IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

शामली (शिखर समाचार)।

साइबर अपराधियों ने शामली के मुख्य विकास अधिकारी बृजेन्द्र शुक्ला के सरकारी सीयूजी मोबाइल नंबर को क्लोन कर लोगों से ठगी का प्रयास किया। जालसाजों ने मुख्य विकास अधिकारी की फोटो का इस्तेमाल करते हुए व्हाट्सएप पर उनके परिचितों को फर्जी संदेश भेजे और सीआरपीएफ के एक सहायक कमांडेंट के नाम पर सस्ते दामों में घरेलू सामान बेचने का झांसा देकर रुपये मंगाने की कोशिश की। हालांकि लोगों की सतर्कता के कारण कोई आर्थिक नुकसान नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार, सोमवार को कई लोगों ने संदिग्ध संदेश मिलने पर मुख्य विकास अधिकारी से सीधे संपर्क कर इसकी पुष्टि की। तब पता चला कि साइबर ठगों ने उनके नाम और फोटो का दुरुपयोग करते हुए व्हाट्सएप के माध्यम से फर्जी संदेश प्रसारित किए थे।

संदेश में दावा किया गया कि सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट संतोष कुमार का तबादला होने के कारण वे डबल बेड, सोफा सेट, आरओ, इन्वर्टर सहित अन्य घरेलू सामान बेहद कम कीमत पर बेच रहे हैं और मुफ्त घर तक पहुंचाने की सुविधा भी देंगे।

बैंक खाते की जानकारी भेजकर मांगा अग्रिम भुगतान

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

इसके साथ ही जालसाजों ने सीआरपीएफ की वर्दी में एक फोटो तथा बैंक खाते का विवरण भेजकर अग्रिम भुगतान करने का दबाव बनाया। हालांकि लोगों ने सतर्कता बरतते हुए पहले मामले की पुष्टि की, जिससे किसी प्रकार की ठगी नहीं हो सकी।

साइबर पुलिस कर रही मामले की जांच

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

मुख्य विकास अधिकारी बृजेन्द्र शुक्ला ने लोगों से अपील की है कि उनके नाम से आने वाले किसी भी संदेश, फोन कॉल या रुपये की मांग पर बिना पुष्टि किए भरोसा न करें। उन्होंने बताया कि मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

प्रारंभिक जांच में सरकारी सीयूजी नंबर का क्लोन बनाकर व्हाट्सएप के दुरुपयोग की आशंका जताई गई है। साइबर पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Share This Article
Leave a comment