आईजी एसटीएफ और डीआईजी कानून व्यवस्था ने कांवड़ मेले की सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
IG STF and DIG Law and Order Review Security Arrangements for Kanwar Mela IMAGE CREDIT TO पुलिस

हरिद्वार (शिखर समाचार)।

कांवड़ मेला-2026 के दौरान सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए पुलिस मुख्यालय से पुलिस महानिरीक्षक एसटीएफ निलेश आनंद भरणे और पुलिस उपमहानिरीक्षक कानून व्यवस्था धीरेंद्र सिंह गुंज्याल सोमवार को हरिद्वार पहुंचे। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं अन्य अधिकारियों के साथ चंडी चौक, शंकराचार्य चौक, बैरागी कैंप पार्किंग, हरकी पैड़ी सहित विभिन्न प्रमुख स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने शिवभक्तों को फल एवं अल्पाहार वितरित कर उनकी मंगलमय यात्रा की कामना भी की। इसके बाद दोनों वरिष्ठ अधिकारी मेला नियंत्रण कक्ष पहुंचे, जहां उन्होंने सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्थाओं की निगरानी की।

सोशल मीडिया निगरानी और भीड़ प्रबंधन पर जोर

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

मेला नियंत्रण कक्ष में सुपर जोनल और जोनल अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक में सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि छोटी से छोटी घटना का भी तत्काल मौके पर पहुंचकर निस्तारण किया जाए तथा सोशल मीडिया पर चौबीसों घंटे सतर्क निगरानी रखी जाए।

किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध तत्काल वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।

अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के निर्देश

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

बैठक में बताया गया कि प्रत्येक जोन और सेक्टर में सक्षम पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है तथा पुलिस मुख्यालय स्तर से कांवड़ मेले की लगातार निगरानी की जा रही है। आगामी दिनों में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक के अंत में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों, अर्धसैनिक बल के जवानों तथा विशेष पुलिस अधिकारियों को मैन ऑफ द डे सम्मान प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

Share This Article
Leave a comment