ग्रामीणों ने कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ कर शिवभक्तों की सेवा की

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Villagers Inaugurate Kanwar Seva Camp and Serve Shiva Devotees IMAGE CREDIT TO REPORTER

बुढ़ाना/मुजफ्फरनगर (शिखर समाचार)।

श्रावण मास में कांवड़ यात्रा के दौरान क्षेत्र के गांव अटेरना के ग्रामीणों ने मुजफ्फरनगर रोड स्थित खतौली तिराहे के समीप कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ कर शिवभक्तों का स्वागत किया। शिविर में कांवड़ियों के लिए प्रसाद, जलपान और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं। सोमवार को कांवड़ मार्ग पर श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने से पूरा क्षेत्र शिवमय वातावरण में रंगा नजर आया और “हर-हर महादेव” के जयघोष लगातार गूंजते रहे।

अटेरना गांव के ग्रामीणों ने भाकियू नेता अनुज बालियान, संजीव पंवार, मोनू ठाकुर और रविंद्र सैनी सहित अन्य लोगों के सहयोग से शिविर का संचालन शुरू किया। इस दौरान पूर्व प्रधान विकास त्यागी ने कहा कि कांवड़ियों की सेवा करना पुण्य का कार्य है और श्रावण मास में निस्वार्थ भाव से शिवभक्तों की सेवा करना प्रत्येक व्यक्ति का सौभाग्य होना चाहिए।

उन्होंने सभी लोगों से सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

शिविर में पुरा महादेव मंदिर की ओर जा रहे शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने श्रद्धालुओं को हलवे का प्रसाद वितरित किया और उनकी सुविधा का पूरा ध्यान रखा।

पुलिस-प्रशासन ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

कांवड़ मार्ग पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने के साथ श्रद्धालुओं की सहायता में सक्रिय दिखाई दिए। पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक उल्लास और भक्ति का वातावरण बना रहा।

Share This Article
Leave a comment