38 यूपी बटालियन के कमान अधिकारी ने किया एसएसवी इंटर कॉलेज का निरीक्षण

Rashtriya Shikhar
1 Min Read
Commanding Officer of 38 UP Battalion Inspects SSV Inter College IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

हापुड़ (शिखर समाचार)। 38 यूपी बटालियन एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल राजेश बहरी ने गुरुवार को एसएसवी इंटर कॉलेज हापुड़ का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में संचालित एनसीसी गतिविधियों और उसकी प्रगति की गहन समीक्षा की। उनके साथ सूबेदार मेजर रिसालदार मेजर संजय धामा भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

विद्यालय के एएनओ लेफ्टिनेंट कपिल बिसला और सीटीओ आकाश मालवीय ने कमान अधिकारी को एनसीसी की वर्तमान प्रगति, कैडेट्स द्वारा की जा रही विभिन्न गतिविधियों और चल रहे प्रशिक्षण कार्यों के बारे में विस्तार से अवगत कराया।

एनसीसी गतिविधियों और आगामी योजनाओं की समीक्षा

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

निरीक्षण के दौरान कमान अधिकारी ने विद्यालय के प्रबंधक सुधीर कुमार और प्रधानाचार्य विजय गर्ग के साथ एक बैठक की। इस बैठक में एनसीसी कैडेट्स के सर्वांगीण विकास, बटालियन तथा विद्यालय की आगामी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

कैडेट्स को अनुशासन और देशभक्ति का दिया संदेश

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

इसके बाद कमान अधिकारी ने एनसीसी कैडेट्स से सीधा संवाद किया और उन्हें अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, देशभक्ति और सामाजिक जिम्मेदारी का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कैडेट्स को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित करते हुए जीवन में आगे बढ़ने के गुर सिखाए।

Share This Article
Leave a comment