हापुड़ (शिखर समाचार)। श्री सनातन ज्योतिष कर्मकांड महासभा के पदाधिकारियों ने सदर क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ सिटी) वरुण मिश्रा से शिष्टाचार मुलाकात कर उनका सम्मान किया। यह कार्यक्रम महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय के नेतृत्व में आयोजित हुआ।
सीओ सिटी का शिष्टाचार सम्मान
इस दौरान पदाधिकारियों ने वरुण मिश्रा को महासभा की ओर से स्मृति चिन्ह एवं सुंदर फूलों का गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। मुलाकात के दौरान सामाजिक एवं धार्मिक विषयों पर भी चर्चा की गई और पारस्परिक सहयोग को लेकर विचार-विमर्श हुआ।
सामाजिक और धार्मिक मुद्दों पर चर्चा
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
बैठक में समाज में आपसी समन्वय, धार्मिक आयोजनों की व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने जैसे विषयों पर भी सकारात्मक संवाद हुआ।
इस अवसर पर महासभा के संस्थापक प्रेम प्रकाश मिश्रा, लव कुश, प्रवीण तिवारी, सुरेंद्र द्विवेदी, ललित शर्मा, यतेंद्र शर्मा, कविता शर्मा सहित प्रदेश अध्यक्ष पंडित सुबोध पाण्डेय समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
