तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकराई, एक की मौत, तीन घायल

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
A high-speed bike went out of control and hit an electricity pole, leaving one person dead and three injured. IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

हापुड़ (शिखर समाचार)। थाना हापुड़ क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके तीन दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

तेज रफ्तार बाइक बनी हादसे की वजह

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

प्राप्त जानकारी के अनुसार मजीदपुरा निवासी रियाजउद्दीन उर्फ राजू (25) अपने तीन दोस्तों सोनू, गुलफाम उर्फ भूरे और इजरायल के साथ बाइक पर सवार होकर जोगीपुरा-दस्तोई रोड से गुजर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार के चलते बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और बिजली के पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने रियाजउद्दीन को मृत घोषित कर दिया। वहीं सोनू की हालत नाजुक होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ के एक अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। अन्य दो घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में बाइक के अनियंत्रित होकर पोल से टकराने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Article
Leave a comment