तिरथली गांव के किसानों को बड़ी सौगात, 7 प्रतिशत आबादी भूखंडों के आरक्षण पत्र जारी

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Big relief for farmers of Tirthali village: Reservation letters issued for 7% population-based plots. IMAGE CREDIT TO प्राधिकरण

ग्रेटर नोएडा (शिखर समाचार)
यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। प्राधिकरण ने सेक्टर-29 स्थित तिरथली गांव के किसानों को 7 प्रतिशत आबादी भूखंड दिए जाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए आरक्षण पत्र जारी कर दिए हैं। इस कदम से क्षेत्र के सैकड़ों किसानों को बड़ी राहत मिली है तथा लंबे समय से चली आ रही उनकी मांग को भी बल मिला है।

किसानों को आरक्षण पत्र सौंपने की प्रक्रिया शुरू

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

इस अवसर पर प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कृषक वीरेंद्र कुमार को स्वयं आरक्षण पत्र प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा और उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाना प्राधिकरण की प्राथमिकता है।

प्राधिकरण की ओर से कुल 589 किसानों के लिए आरक्षण पत्र जारी किए गए हैं। इनमें से एक किसान को समारोह के दौरान आरक्षण पत्र सौंपा गया, जबकि 588 अन्य किसानों के आरक्षण पत्र भूलेख विभाग द्वारा डाक माध्यम से उनके पते पर भेज दिए गए हैं। किसानों को आरक्षण पत्र मिलने के बाद गांव में खुशी का माहौल देखने को मिला।

औद्योगिक विकास परियोजना को मिलेगा बढ़ावा

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

प्राधिकरण द्वारा सेक्टर-29 में विकसित किए जा रहे परिधान उद्यान परियोजना को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि इस परियोजना के माध्यम से क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे तथा स्थानीय विकास को गति मिलेगी। इसी क्रम में प्रभावित किसानों को उनका अधिकार दिलाने की दिशा में यह कार्रवाई की गई है।

प्राधिकरण ने यह भी स्पष्ट किया कि आरक्षित भूखंडों के विकास कार्य को शीघ्र पूरा किया जाएगा। इसके बाद किसानों को उनके भूखंडों का भौतिक कब्जा भी सौंप दिया जाएगा, ताकि वे नियमानुसार उसका उपयोग कर सकें। किसानों ने प्राधिकरण के इस कदम का स्वागत करते हुए इसे हितकारी निर्णय बताया है। लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे किसानों में आरक्षण पत्र मिलने के बाद संतोष और विश्वास का माहौल देखने को मिला है।

Share This Article
Leave a comment