गढ़मुक्तेश्वर पुलिस का बड़ा एक्शन: चोरी की बाइक काटने वाले गैंग का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Big action by Garhmukteshwar police: Gang involved in dismantling stolen bikes busted, 3 accused arrested. IMAGE CREDIT TO POLICE

गढ़मुक्तेश्वर (शिखर समाचार)
अपराध एवं वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गढ़मुक्तेश्वर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान चोरी की मोटरसाइकिलों के पार्ट्स के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलों के विभिन्न पार्ट्स बरामद किए हैं।

चेकिंग के दौरान पकड़े गए संदिग्ध युवक

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

पुलिस के अनुसार ग्राम दौताई नहर के पास चेकिंग के दौरान संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर तीन युवकों को रोका गया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिलों के पार्ट्स बरामद हुए। पूछताछ में वाहन चोरी से जुड़े कई अहम सुराग भी पुलिस के हाथ लगे हैं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान समीर पुत्र रहीश निवासी मोहल्ला आदर्श नगर, कस्बा व थाना गढ़मुक्तेश्वर, दानिश पुत्र इकबाल निवासी ग्राम बदरखा थाना गढ़मुक्तेश्वर तथा कुलदीप पुत्र अजय निवासी ग्राम बागड़पुर थाना गढ़मुक्तेश्वर जनपद हापुड़ के रूप में हुई है।

पुलिस ने शुरू की आगे की कार्रवाई

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वाहन चोरी से जुड़े अन्य मामलों में भी आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विजय कुमार, उपनिरीक्षक हरिओम सिंह, उपनिरीक्षक ऋषभ सिंह एवं राहुल अत्री सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Share This Article
Leave a comment