गाजियाबाद (शिखर समाचार)
नगर निगम का स्वास्थ्य विभाग पांचों जोन में नालों की सफाई का कार्य करवा रहा है। बड़े एवं छोटे नालों को साफ कराया जा रहा है, जिसकी मॉनिटरिंग भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर रहे हैं। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के आदेश पर संसाधनों का प्रयोग करते हुए नालों की सफाई का कार्य तेजी के साथ किया जा रहा है।
बड़े और छोटे नालों की सफाई में मशीनों का उपयोग
बड़ी पोर्कलेन और जेसीबी का उपयोग करते हुए बड़े नालों की सफाई का कार्य चल रहा है। इसी प्रकार छोटे नालों की सफाई के लिए छोटी पोर्कलेन मशीन का प्रयोग किया जा रहा है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मिथिलेश कुमार सिंह ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में नियमित रूप से सफाई अभियान चलाया जा रहा है।
सभी जोनों में तेजी से चल रहा सफाई अभियान
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
मोहन नगर जोन अंतर्गत शालीमार गार्डन, गणेशपुरी, कुटी रोड, जवाहर पार्क अर्थला और पसौंडा क्षेत्र में नाला सफाई का कार्य चल रहा है। सिटी जोन में केला भट्टा, नंदग्राम मेन रोड, पंचवटी और राकेश मार्ग के नालों की सफाई की जा रही है। कवि नगर जोन में रईसपुर, राज नगर, रजापुर और संजयनगर क्षेत्रों में कार्य जारी है।
विजयनगर जोन में क्रॉसिंग रिपब्लिक, डूंडाहेड़ा, गौशाला फाटक, सर्वोदय नगर, प्रताप विहार और सम्राट चौक में पुलियाओं एवं नालों की सफाई की जा रही है। वहीं इंदिरापुरम और वसुंधरा जोन में भी अभियान के रूप में सफाई कार्य जारी है, जिसमें सेक्टर-1 कनवानी पुलिया, सेक्टर-2 वसुंधरा, वैशाली सेक्टर-4, कौशांबी, अभय खंड और अहिंसा खंड शामिल हैं।
नगर आयुक्त ने दिए सख्त निर्देश
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/
नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि निगम के अपने संसाधनों का उपयोग करते हुए नाला सफाई का कार्य कराया जा रहा है। आवश्यकता पड़ने पर निविदा प्रक्रिया अपनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि बड़ी मशीनों के माध्यम से कार्य तेज गति से किया जा रहा है और अधिकारी लगातार मौके पर निरीक्षण कर रहे हैं।
उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि सफाई कार्य के दौरान आम लोगों को ट्रैफिक या किसी अन्य प्रकार की असुविधा न हो।4
