62,500 वर्ग मीटर जमीन पर चला प्राधिकरण का बुल्डोजर, 125 करोड़ की जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Authority’s Bulldozers Demolish Encroachments on 62,500 Square Metres of Land, Freeing Land Worth ₹125 Crore from Encroachment IMAGE CREDIT TO प्राधिकरण

ग्रेटर नोएडा (शिखर समाचार)। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अधिसूचित क्षेत्र में अवैध कब्जे और प्लॉटिंग के खिलाफ बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए ननवा का राजपुर और अटाई मुरादपुर गांव में बुल्डोजर चलाकर करीब 62,500 वर्ग मीटर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया। मुक्त कराई गई जमीन की अनुमानित कीमत करीब 125 करोड़ रुपये आंकी गई है। प्राधिकरण के अनुसार कालोनाइजर बाउंड्री बनाकर अवैध कॉलोनी बसाने की तैयारी में थे।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एनजी रवि कुमार ने अधिसूचित क्षेत्र में अतिक्रमण और अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में परियोजना विभाग के कार्य मंडल-8 की टीम ने यह कार्रवाई की। महाप्रबंधक एके सिंह ने बताया कि ननवा का राजपुर गांव के खसरा संख्या 40 और 41 की करीब 37,500 वर्ग मीटर जमीन पर अवैध निर्माण कर कॉलोनी बसाने का प्रयास किया जा रहा था। वरिष्ठ प्रबंधक नागेंद्र सिंह के नेतृत्व में प्रबंधक राकेश बाबू और मिथिलेश कुमार सहित टीम मौके पर पहुंची और बुल्डोजर से अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिया।

125 करोड़ की जमीन से हटाया अवैध कब्जा

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

इसके बाद टीम ने अटाई मुरादपुर गांव के खसरा संख्या 626 में करीब 25 हजार वर्ग मीटर जमीन पर किए जा रहे अतिक्रमण को भी ध्वस्त कर दिया। दोनों स्थानों पर कार्रवाई के बाद कुल 62,500 वर्ग मीटर जमीन कब्जामुक्त कराई गई।

अवैध कॉलोनियों में निवेश न करने की अपील

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुमित यादव ने कहा कि अधिसूचित क्षेत्र में किसी भी तरह के अवैध निर्माण की अनुमति नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की कि ग्रेटर नोएडा में जमीन खरीदने से पहले प्राधिकरण से पूरी जानकारी प्राप्त करें और अवैध कॉलोनियों में अपनी गाढ़ी कमाई निवेश न करें।

Share This Article
Leave a comment