हापुड़ (शिखर समाचार)। लखनऊ में कोचिंग सेंटर में हुई अग्निकांड की घटना के बाद हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण (एचपीडीए) ने जिले में संचालित कोचिंग संस्थानों और लाइब्रेरी सेंटरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। विशेष निरीक्षण अभियान के दौरान अग्नि सुरक्षा मानकों और स्वीकृत मानचित्र संबंधी दस्तावेजों की जांच की गई।
निरीक्षण में कई संस्थान निर्धारित मानकों का
निरीक्षण में कई संस्थान निर्धारित मानकों का पालन करते नहीं पाए गए। संस्थानों द्वारा मानचित्र स्वीकृति एवं अग्निशमन विभाग की अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) प्रस्तुत नहीं किए जाने तथा भवनों में आवश्यक अग्निशमन उपकरणों के अभाव को गंभीरता से लेते हुए प्राधिकरण ने 24 जून 2026 को छह कोचिंग एवं लाइब्रेरी संस्थानों को सील कर दिया।
प्राधिकरण अधिकारियों के अनुसार जनसुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और भविष्य में भी ऐसे संस्थानों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा जो सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर छात्रों के जीवन को जोखिम में डाल रहे हैं।
सील किए गए संस्थान
आर्यम कोचिंग सेंटर – रेलवे रोड, हापुड़
प्रयूष लाइब्रेरी – फ्रीगंज रोड, हापुड़
कामयाब एकेडमी/कोचिंग सेंटर – फ्रीगंज रोड, हापुड़
विद्यार्थी एकेडमी – फ्रीगंज रोड, हापुड़
अथर्वश लाइब्रेरी – प्रीत विहार, हापुड़
पिनाका कोचिंग सेंटर – खेड़ा गेट, पिलखुवा
सुरक्षा मानकों से समझौता नहीं
प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि बिना मानचित्र स्वीकृति, एनओसी और अग्निशमन व्यवस्थाओं के संचालित होने वाले संस्थानों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। अभियान का उद्देश्य छात्रों एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की दुर्घटना को रोका जा सके।
