नगर आयुक्त खुद मौके पर पहुंचकर ले रहे विकास योजनाओं का जायजा, बायोडायवर्सिटी पार्क का भी किया निरीक्षण

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
The Municipal Commissioner himself visited the site to review development projects and also inspected the Biodiversity Park — IMAGE CREDIT TO नगर निगम

गाजियाबाद (शिखर समाचार)

नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के नेतृत्व में शहर को पहले बायोडायवर्सिटी पार्क देने के लिए लगातार कार्यवाही चल रही है, जिसमें बस अड्डा के पीछे लगभग 26 हेक्टेयर एरिया से कूड़ा और गंदगी हटा कर साफ किया गया और मिट्टी का भराव कराया गया है। अब प्लांट लगाने की तैयारी चल रही है। नगर आयुक्त द्वारा चल रहे कार्यों की जानकारी ली गई और प्रेजेंटेशन देखी गई। उसके बाद मौके पर भी स्थलीय निरीक्षण किया गया।

पार्क में विभिन्न थीम जोन और सुविधाओं की योजना

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

बायोडायवर्सिटी पार्क के अंतर्गत बन रहे बटर फ्लाई गार्डन, फूड कोर्ट, पौंड एरिया, पार्किंग एरिया, एंट्री गेट के कार्यों की योजना पर चर्चा की गई। मौके पर अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार, प्रभारी उद्यान डॉक्टर अनुज, मुख्य अभियंता निर्माण नरेंद्र कुमार चौधरी, संबंधित फर्म की टीम उपस्थित रही।

नगर आयुक्त ने बताया कि गाजियाबाद नगर निगम द्वारा बायो डायवर्सिटी पार्क बनाने का कार्य चल रहा है। 270 से अधिक प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे। फलदार एवं छायादार वृक्ष भी विशेष रूप से लगाए जाएंगे, जिसमें बरगद, अर्जुन, पीपल, सागवान, कटहल, शीशम, पिलखान, नीम, गूलर, अंजीर, बेकन, जामुन, कदम, कचनार, आम, अनार, शहतूत, चीकू, पपीता, केला, इमली, नींबू, मेहंदी, तुलसी, एलोवेरा जैसे पौधे शामिल हैं।

बटरफ्लाई गार्डन और अन्य आकर्षक सेक्शन तैयार होंगे

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

बटर फ्लाई गार्डन में तितलियों को आकर्षित करने के लिए विशेष पौधे लगाए जाएंगे, जिनमें सनफ्लावर, मेरीगोल्ड, नरगिस, रजनीगंधा, अमलतास, गुलजार, बेर, कचनार, गूलर, मोगरा, जैस्मिन जैसे पौधे शामिल होंगे। ठेकेदार व टीम को तेजी से कार्य करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। विद्युत विभाग से समन्वय करते हुए एंट्री पर आए हुए खंभे, तार व बचे हुए कार्यों को तेजी से पूरा करने के लिए कहा गया है।

लगभग 11 करोड़ रुपये से बन रहे इस बायोडायवर्सिटी पार्क में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। 26 हेक्टेयर में विकसित हो रहे इस पार्क में अधिकतर क्षेत्र ग्रीन एरिया रहेगा। इसके अलावा फूड कोर्ट, फ्लावर कोर्ट, विजिटर सेंटर, गेम जोन और विशाल पॉन्ड भी विकसित किए जा रहे हैं।

Share This Article
Leave a comment