विकसित भारत की संकल्पना पर सूरज प्रकाश ने मारी बाजी, भाषण प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Suraj Prakash triumphs with his vision of a 'Developed India', securing first place in the speech competition. IMAGE CREDIT TO महाविद्यालय

कैराना/शामली (शिखर समाचार)। विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत राजनीति विज्ञान विभाग के तत्वावधान में ‘विकसित भारत की संकल्पना एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन राजनीति विज्ञान विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. डॉली और डॉ. उत्तम कुमार ने किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ओम प्रकाश ने विद्यार्थियों को सजग, शिक्षित एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि देश को विकसित राष्ट्र बनाने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है और विद्यार्थियों को अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम में सेवा संकल्प अभियान की संयोजक डॉ. नीतू त्यागी भी मौजूद रहीं।

सूरज प्रकाश ने हासिल किया प्रथम स्थान

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

भाषण प्रतियोगिता में बीएससी प्रथम सेमेस्टर के छात्र सूरज प्रकाश ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बाजी मारी। बीए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा ईरम ने द्वितीय तथा बीए पंचम सेमेस्टर के छात्र अरमान कसाना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

सोनी भारद्वाज और अनम को सांत्वना पुरस्कार

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

इसके अलावा बीए तृतीय सेमेस्टर की छात्रा सोनी भारद्वाज और बीएससी प्रथम सेमेस्टर की छात्रा अनम को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में रूपेश कुमार, महक, अनम, अरमान कसाना, सानिया नसीम सहित अन्य छात्र-छात्राओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Share This Article
Leave a comment