फर्जी फोन पे के जरिए ठगी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, नकदी व बाइक बरामद

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Three accused involved in fraud using fake PhonePe transactions have been arrested. Cash and a motorcycle were also recovered from them. IMAGE CREDIT TO POLICE

शामली (शिखर समाचार)। शहर कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी कर 30 हजार रुपये हड़पने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 22 हजार रुपये नकद, एक मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है।

शिकायत के बाद पुलिस ने शुरू की जांच

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

गुरुवार को शहर कोतवाली में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला ने बताया कि 18 मार्च को शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गांधी चौक निवासी दुकानदार संजय पुत्र हरिराम ने धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि बाइक सवार तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उनके साथ ठगी कर 30 हजार रुपये हड़प लिए।

चेकिंग अभियान में तीन आरोपी गिरफ्तार

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह के निर्देश पर चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान शहर कोतवाली पुलिस ने झिंझाना नहर पुल से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

फर्जी पेमेंट एप से करते थे ठगी

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने अपने नाम नकुल पुत्र पालू, रजत पुत्र महीपाल और टिंकू पुत्र मैनपाल निवासी ग्राम विलासपुर, थाना देवबंद, जिला सहारनपुर बताए हैं। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी फर्जी फोन पे एप के जरिए बार कोड स्कैन कर लोगों को भुगतान का झांसा देते थे। वे मोबाइल स्क्रीन पर पैसे भेजने का नकली स्क्रीन दिखाकर दुकानदारों को विश्वास में लेते और ठगी कर मौके से फरार हो जाते थे।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Share This Article
Leave a comment