प्राक्कलन समिति के भ्रमण को लेकर तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को समयबद्ध निर्देश

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Preparations for the visit of the Estimates Committee were reviewed, and officials were given instructions to complete tasks within the set deadlines. IMAGE CREDIT TO INFORMATION DEPARTMENT

सहारनपुर (शिखर समाचार)। उत्तर प्रदेश विधान सभा की प्राक्कलन समिति के 24 एवं 25 अप्रैल को प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विभागों की तैयारियों का विस्तृत आकलन किया गया।

विभिन्न विभागों की तैयारियों की हुई विस्तृत समीक्षा

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

बैठक के दौरान पंचायती राज, नगर विकास, उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण एवं शहरी), कृषि विपणन एवं विदेश व्यापार, परिवहन, आवास एवं शहरी नियोजन, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास, आबकारी, राजस्व, कारागार, महिला एवं बाल विकास एवं पुष्टाहार, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, ऊर्जा, गृह, राज्य कर, सिंचाई एवं जल संसाधन, ग्राम्य विकास, उच्च शिक्षा, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, सहकारिता, माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा, पर्यटन, समाज कल्याण, श्रम एवं सेवायोजन, खाद्य एवं रसद, लोक निर्माण विभाग सहित उत्तर प्रदेश सेतु निगम एवं निर्माण निगम के कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की गई।

20 अप्रैल तक मांगी गई विभागीय रिपोर्ट

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

मुख्य विकास अधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विभागों से संबंधित पिछले 5 वर्षों की प्रगति, उपलब्धियां एवं योजनाओं का प्रमाणित विवरण 20 अप्रैल तक हर हाल में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, ताकि प्राक्कलन समिति के समक्ष सटीक एवं अद्यतन जानकारी प्रस्तुत की जा सके।

जनपद भ्रमण को लेकर सख्त निर्देश

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

उन्होंने कहा कि समिति का यह भ्रमण जनपद के विकास कार्यों की समीक्षा के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ तैयारी पूर्ण करें और किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) संतोष बहादुर सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर परवीन कुमार, परियोजना निदेशक जिला ग्रामीण विकास अभिकरण प्रणय कृष्ण सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment