सेक्टर-62 में छठ महोत्सव की तैयारियां तेज, एक नवंबर को होगा भूमि पूजन

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Preparations for Chhath Festival Gather Pace in Sector 62; Groundbreaking Ceremony Scheduled for November 1. IMAGE CREDIT TO: रिपोर्टर

नोएडा (शिखर समाचार)। पूर्वांचल के लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को भव्य रूप देने के लिए आदर्श छठ पूजा समिति नोएडा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में सेक्टर-62 में आयोजित बैठक में महोत्सव की रूपरेखा तय करने के साथ विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। समिति ने एक नवंबर को सुबह 10 बजे सेक्टर-62 स्थित रामलीला मैदान में विधि-विधान से भूमि पूजन कराने का निर्णय लिया है।

एक नवंबर को होगा भूमि पूजन, 25 से 30 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

समिति पदाधिकारियों के अनुसार, आगामी 15 नवंबर को आयोजित होने वाले छठ पूजा महोत्सव में इस बार बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। आयोजन में करीब 25 से 30 हजार लोगों के शामिल होने का अनुमान है। श्रद्धालुओं की सुविधा, पूजा स्थल की व्यवस्था और कार्यक्रम को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए अभी से तैयारियां की जा रही हैं।

महोत्सव का प्रमुख आकर्षण सुप्रसिद्ध भजन गायक एवं राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित पंडित प्रवीण पांडेय और उनकी टीम की प्रस्तुति होगी। कलाकार छठी मैया के भजनों के माध्यम से भक्तिमय वातावरण बनाएंगे।

भजन गायक पंडित प्रवीण पांडेय की प्रस्तुति रहेगी मुख्य आकर्षण

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

समिति ने क्षेत्र के लोगों और छठ व्रतियों से आयोजन में बढ़-चढ़कर सहयोग करने तथा अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

बैठक में अध्यक्ष आकाश कुमार, सचिव सुरेश शाह, महामंत्री विरेंद्र पंडित, मुख्य संरक्षक योगेंद्र चौहान, लाला प्रधान, कोषाध्यक्ष काशी प्रसाद, उदय चंद्र पोद्दार, मनोज गुप्ता, जवाहर चौधरी और शत्रुघ्न चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment