गाजियाबाद (शिखर समाचार)। आगामी त्योहारों के मद्देनजर अवैध आतिशबाजी और पटाखों के भंडारण एवं बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए गाजियाबाद पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थाना टीलामोड़ पुलिस टीम ने अवैध आतिशबाजी पटाखों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चार प्लास्टिक के कट्टों में रखे अवैध आतिशबाजी पटाखे बरामद किए हैं।
चार कट्टों में रखे अवैध पटाखे बरामद, आरोपी गिरफ्तार
बरामद पटाखों को पुलिस ने कब्जे में लेकर आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह अवैध पटाखे कहां से लेकर आया था और इन्हें कहां सप्लाई करने की तैयारी थी।
अवैध पटाखों की बिक्री और भंडारण पर कार्रवाई जारी
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
