जेवर में विकास की बयार: तीन गांवों में 3 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का हुआ शुभारंभ, विधायक धीरेंद्र सिंह ने जनता को दी सौगात

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Development Gains Momentum in Jewar: Development Projects Worth ₹3 Crore Launched in Three Villages; MLA Dhirendra Singh Presents a Gift to the Public IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

जेवर (शिखर समाचार)। जेवर विधानसभा क्षेत्र के तीन गांवों के दिन बहुरने वाले हैं, जहां कुल 3 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत शुभारंभ किया गया। क्षेत्र के विधायक धीरेंद्र सिंह ने गुरुवार को संबंधित गांवों में पहुंचकर इन विकास परियोजनाओं की शुरुआत की। इस दौरान विकास कार्यों का फीता परंपरा से हटकर गांव की स्कूली बच्चियों और बुजुर्गों से कटवाकर एक सराहनीय पहल की गई।

तीन गांवों में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का शुभारंभ

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

इन विकास परियोजनाओं के तहत जेवर के गांव सिवारा में 1 करोड़ रुपये, गांव डुढेरा में 72 लाख रुपये और गांव रामपुर बांगर में करीब 1.6 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य कराए जाने हैं।

अंतिम पायदान तक विकास पहुंचाना प्राथमिकता: धीरेंद्र सिंह

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों का सिलसिला अनवरत जारी है। उनका मुख्य संकल्प यह सुनिश्चित करना है कि विकास की रोशनी अंतिम पायदान पर बसे गांव तक पहुंचे और हर ग्रामीण क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत बनाते हुए आम जनजीवन को अधिक सुगम व बेहतर बनाया जा सके। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि आज उत्तर प्रदेश विकास, सुशासन और जनकल्याण के नित नए आयाम स्थापित कर रहा है, और इसी कड़ी में जेवर भी विकास यात्रा में लगातार मील के पत्थर स्थापित कर रहा है।

खुली चौपाल में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

शुभारंभ कार्यक्रम के उपरांत विधायक धीरेंद्र सिंह ने गांवों में खुली चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और मौके पर मौजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित व गुणवत्तापूर्ण समाधान के लिए कड़े निर्देश दिए।

Share This Article
Leave a comment