पूर्व जिला पंचायत सदस्य नीटू सांगवान समर्थकों संग रालोद में शामिल, सांसद ने दिलाई सदस्यता

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Former District Panchayat Member Neetu Sangwan Joins RLD Along with Supporters; MP Welcomes Them into the Party. IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

मोदीनगर (शिखर समाचार)। राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) द्वारा मंगलवार को हापुड़ रोड स्थित एवीएस गार्डन में आयोजित एक कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य नीटू सांगवान ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी का दामन थाम लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे बागपत-मोदीनगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने नीटू सांगवान और उनके समर्थकों को पटका और माला पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई।

एनडीए सरकार बनाने का दिया संदेश

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

जनसभा को संबोधित करते हुए सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने कहा कि आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों को देखते हुए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट रहकर पार्टी संगठन को मजबूत करना होगा, ताकि प्रदेश में पुनः एनडीए की सरकार बनाई जा सके। उन्होंने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व प्रदेश का माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन सरकार की सतर्कता से ऐसे मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे।

गन्ना मूल्य वृद्धि को लेकर सीएम से हुई वार्ता

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

सांसद ने यह भी जानकारी दी कि हाल ही में रालोद के सांसद और विधायकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी की मांग की है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही किसानों के हित में इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।

वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में संपन्न हुआ कार्यक्रम

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/’

कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष रामपाल चौधरी ने की तथा संचालन चौधरी अरुण भूलन द्वारा किया गया। जिलाध्यक्ष ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का आह्वान किया। इस अवसर पर अमरजीत सिंह, रणबीर दहिया, अजय प्रमुख, डॉ. पूनम गर्ग, राम भरोसे लाल मौर्य, परविंदर चौधरी, बिट्टू खंजरपुर, राहुल गुर्जर, पप्पन शर्मा, अरुण दहिया और मनोज राठी सहित अनेक गणमान्य लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment