कुंभ मेला-2027 की तैयारियों में पार्किंग व नागरिक सुविधाओं के विस्तार की मांग

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Demand for Expansion of Parking Facilities and Civic Amenities Ahead of Kumbh Mela 2027 Preparations IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

हरिद्वार (शिखर समाचार)। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को मेलाधिकारी सोनिका एवं अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती से मुलाकात कर कुंभ मेला-2027 की तैयारियों और व्यापारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने मेला प्रशासन के समक्ष व्यापारियों, स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कुंभ मेला मद से पार्किंग व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाओं के विस्तार की मांग रखी।

प्रतिनिधिमंडल ने कुंभ की तैयारियों के साथ हरिद्वार की दीर्घकालीन जरूरतों को ध्यान में रखते हुए स्थायी प्रकृति के अवस्थापना कार्यों को प्राथमिकता दिए जाने की सराहना की और सरकार एवं मेला प्रशासन का आभार जताया। मेलाधिकारी सोनिका और अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने कहा कि कुंभ की तैयारियों में व्यापारियों सहित सभी हितधारकों के सुझावों और प्रतिक्रियाओं को महत्वपूर्ण मानते हुए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेला अवधि के साथ भविष्य में भी स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं को इन कार्यों का लाभ मिले, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

पार्किंग और संपर्क मार्गों को बेहतर बनाने पर जोर

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल द्वारा उठाए गए मुद्दों पर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए कहा कि शहर के आंतरिक क्षेत्रों में संपर्क मार्गों और नागरिक सुविधाओं को बेहतर करने के साथ पार्किंग व्यवस्था को मजबूत करने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

फुटपाथ और स्थायी अवस्थापना कार्यों की व्यापार मंडल ने की सराहना

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

प्रतिनिधिमंडल में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष संजीव नैयर, जिला प्रभारी एवं प्रदेश मंत्री विजय शर्मा, प्रदेश सचिव कमल बृजवासी, जिला महामंत्री प्रदीप कालरा, हरिद्वार तहसील अध्यक्ष राहुल शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे। व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने फुटपाथ निर्माण, सड़कों के सुदृढ़ीकरण, चौराहों के सुधार तथा अन्य स्थायी अवस्थापना कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रमुख मंदिरों और धार्मिक स्थलों तक पैदल आवागमन को सुरक्षित एवं सुविधाजनक बनाने के लिए फुटपाथ निर्माण महत्वपूर्ण पहल है। साथ ही निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता पर दिए जा रहे ध्यान की भी प्रशंसा की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि इन कार्यों से हरिद्वार की आधारभूत सुविधाएं मजबूत होंगी और भविष्य में होने वाले आयोजनों के लिए भी बेहतर आधार तैयार होगा।

Share This Article
Leave a comment