पात्र लोगों को अधिक से अधिक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाएं अधिकारी : जिलाधिकारी

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
"Officers should ensure maximum welfare scheme benefits reach eligible people: District Magistrate" IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मॉंदड़ ने बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई कर विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं और शिकायतें गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनीं। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में लोगों ने भूमि एवं संपत्ति पर अवैध कब्जे, राजस्व विवाद, भूमि संबंधी धोखाधड़ी और अवैध अतिक्रमण सहित सार्वजनिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को लेकर प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए। इसके अलावा पेंशन, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग भी की गई।

जिलाधिकारी ने प्रत्येक शिकायतकर्ता की समस्या को ध्यानपूर्वक सुनने के बाद संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त प्रकरणों का नियमानुसार परीक्षण करते हुए निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण, प्रभावी और त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं के लिए पात्र लोगों को अधिक से अधिक लाभ दिलाया जाना सुनिश्चित किया जाए।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए योजनाओं की जानकारी देने पर जोर

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

जिलाधिकारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनजागरूकता अभियान चलाकर आमजन को शासन द्वारा संचालित लाभप्रद एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि यदि कोई पात्र व्यक्ति किसी एक योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करता है तो अधिकारी यह भी जांच करें कि वह अन्य योजनाओं के लिए पात्र है या नहीं। पात्रता होने पर संबंधित व्यक्ति को अन्य योजनाओं की जानकारी देकर उनका लाभ भी दिलाया जाए।

प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करते हुए पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ें तथा जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का गंभीरता, संवेदनशीलता और गुणवत्ता के साथ निस्तारण सुनिश्चित करें।

Share This Article
Leave a comment