अवैध वेयरहाउस और दुकानों पर जीडीए की कार्रवाई, निर्माण ध्वस्त और सील किए

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
GDA takes action against illegal warehouses and shops, demolishes construction and seals them IMAGE CREDIT TO प्राधिकरण

——–प्रवर्तन जोन-1 में कार्रवाई के दौरान निर्माणकर्ताओं ने किया विरोध, पुलिस बल ने संभाला मोर्चा

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को प्रवर्तन जोन-1 क्षेत्र में कार्रवाई की। प्राधिकरण की टीम ने भट्टा नंबर-5 रोड पर अवैध रूप से निर्मित वेयरहाउस को ध्वस्त किया, जबकि भट्टा नंबर-5, वरदान रोड और ग्राम ढरगल क्षेत्र में बनाए गए अवैध वेयरहाउस व दुकानों के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई की गई।

अवैध निर्माण पर चला प्राधिकरण का बुलडोजर

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html\

प्रवर्तन जोन-1 के प्रभारी के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान भट्टा नंबर-5 रोड पर दिग्विजय त्यागी और श्रवण कुमार द्वारा निर्मित वेयरहाउस के विरुद्ध ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। इसके अलावा भट्टा नंबर-5 में बोबी तोमर, राज चौधरी, मुकेश चौधरी और ध्रुव चौधरी द्वारा निर्मित अवैध दुकानों को सील किया गया।

वरदान रोड और ढरगल में भी वेयरहाउस सील

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

प्राधिकरण के अनुसार वरदान रोड, गाजियाबाद में सौरभ चौधरी और कपिल चौधरी द्वारा निर्मित वेयरहाउस तथा ग्राम ढरगल में सौरभ चौधरी द्वारा निर्मित वेयरहाउस के विरुद्ध भी सीलिंग की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान निर्माणकर्ताओं और स्थानीय निवासियों ने विरोध जताया। प्राधिकरण पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया, जिसके बाद कार्रवाई जारी रखी गई।

अवैध निर्माण पर आगे भी जारी रहेगा अभियान

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नंदकिशोर कलाल ने कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र में बिना स्वीकृति अथवा नियमों के विपरीत किए जा रहे निर्माणों को किसी भी स्थिति में बढ़ावा नहीं दिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अवैध निर्माणों को चिह्नित कर नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी तथा प्राधिकरण की प्रवर्तन व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जाएगा।

प्राधिकरण ने बताया कि कार्रवाई के दौरान प्रवर्तन जोन-1 का समस्त स्टाफ, प्राधिकरण पुलिस बल और प्रवर्तन दस्ता मौके पर मौजूद रहा। अधिकारियों के अनुसार आगामी महीनों में भी अवैध निर्माणों के विरुद्ध ध्वस्तीकरण और सीलिंग का अभियान जारी रहेगा।

Share This Article
Leave a comment