सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का व्यापक स्वरूप दें : बृजेश सिंह

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
"Give Sewa Sankalp Abhiyan a broad form of public participation: Brijesh Singh" IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

ग्रेटर नोएडा (शिखर समाचार)। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ अभियान के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों और व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।

सेवा संकल्प अभियान में जनभागीदारी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर जोर

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html\

प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनप्रतिनिधियों से बेहतर समन्वय और सहयोग लेकर अभियान को व्यापक जनभागीदारी का स्वरूप दिया जाए। सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठनों, युवाओं, महिलाओं, विद्यार्थियों, स्वयं सहायता समूहों तथा आम नागरिकों को भी अभियान से जोड़ा जाए। प्रमुख सरकारी भवनों पर आकर्षक प्रकाश व्यवस्था कराने और सभी तैयारियां निर्धारित समय में पूरी करने के निर्देश दिए गए। बेसिक शिक्षा विभाग को विद्यालयों में चित्रकला प्रतियोगिताएं तथा उत्कृष्ट चित्रों की प्रदर्शनी कराने के निर्देश दिए गए। विद्यालयों, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित कर युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से सेवा, राष्ट्र निर्माण, जनकल्याणकारी योजनाओं और विकसित भारत का संदेश पहुंचाया जाएगा।

उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार और समापन कार्यक्रमों की रूपरेखा

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

बैठक में सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर भी जोर दिया गया। ‘सेवा की कहानी’ के माध्यम से योजनाओं से लाभान्वित लोगों की सफलता की कहानियां वीडियो, फोटो और डिजिटल माध्यमों से जन-जन तक पहुंचाई जाएंगी। ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा-विकसित भारत का संकल्प’, स्वच्छता अभियान और रंगोली कार्यक्रमों में भी व्यापक सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अभियान के समापन पर जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित होंगे। बैठक में सांसद डॉ. महेश शर्मा, विधायक जेवर धीरेंद्र सिंह, विधायक दादरी तेजपाल नागर, विधान परिषद सदस्य नरेंद्र भाटी, जिलाधिकारी मेधा रूपम, मुख्य विकास अधिकारी भाल चंद्र त्रिपाठी सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment