ट्रेड शो में विद्यार्थियों की भागीदारी बढ़ाएं, अतिथियों को बेहतर सुविधाएं दें : जिलाधिकारी

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
"Increase student participation in the trade show, provide better facilities to guests: District Magistrate" IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

ग्रेटर नोएडा (शिखर समाचार)। 25 से 29 सितंबर तक इंडिया एक्सपो मार्ट, ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी मेधा रूपम की अध्यक्षता में शिक्षण संस्थानों और होटल संचालकों के साथ अलग-अलग बैठकें हुईं। बैठक में विद्यार्थियों, शोधार्थियों और राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय अतिथियों को ट्रेड शो से जोड़ने तथा बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

शिक्षण संस्थानों और युवाओं की सहभागिता पर जोर

About UsALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

जिलाधिकारी ने शिक्षण संस्थानों के पदाधिकारियों से कहा कि विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और विद्यालयों के अधिक से अधिक विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों को ट्रेड शो का भ्रमण कराया जाए, ताकि वे देश-विदेश से आने वाले उद्योगों, उद्यमियों, नवाचार, तकनीक और नए व्यापारिक अवसरों से परिचित हो सकें। उन्होंने संस्थानों को अपने शैक्षणिक, शोध, नवाचार और उद्यमिता संबंधी उपलब्धियों को भी प्रभावी ढंग से प्रदर्शित करने के लिए प्रेरित किया। ट्रेड शो के प्रचार के लिए शिक्षण संस्थानों में पर्चे और होर्डिंग लगाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि उद्योग, शिक्षण संस्थानों और युवाओं के बीच बेहतर समन्वय से रोजगार, उद्यमिता, शोध और नवाचार के नए अवसर विकसित हो सकते हैं।

अतिथियों के लिए बेहतर आतिथ्य और सुरक्षा के निर्देश

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

होटल संचालकों के साथ हुई बैठक में जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय अतिथियों, उद्यमियों और निवेशकों को सुरक्षित, स्वच्छ और बेहतर आतिथ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। होटल में साफ-सफाई, सुरक्षा, पार्किंग और पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था रखने के साथ निर्धारित दरों का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया। किसी भी अतिथि से निर्धारित दर से अधिक राशि न लेने की स्पष्ट हिदायत दी गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार सिंह, उपायुक्त उद्योग पंकज निर्वाण, जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पवार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment