गंगा बैराज श्मशान घाट का 40 लाख रुपये से होगा जीर्णोद्धार, एडीएम ने किया निरीक्षण

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
English Translation Ganga Barrage Cremation Ground to Be Renovated at a Cost of ₹40 Lakh, ADM Conducts Inspection IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

बिजनौर (शिखर समाचार)। नगर पालिका परिषद बिजनौर द्वारा गंगा बैराज स्थित श्मशान घाट का करीब 40 लाख रुपये की लागत से जीर्णोद्धार कराया जाएगा। प्रस्तावित कार्यों के तहत अंतिम संस्कार के लिए बनाए गए चार शेडों का जीर्णोद्धार एवं क्षतिग्रस्त शेडों का पुनर्निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले लोगों के बैठने की बेहतर व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल और शौचालय जैसी सुविधाओं को भी विकसित किया जाएगा।

एडीएम प्रशासन ने श्मशान घाट का किया औचक निरीक्षण

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

सोमवार सुबह अपर जिलाधिकारी प्रशासन अंशिका दीक्षित ने गंगा बैराज स्थित श्मशान घाट का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अंतिम संस्कार के लिए बनाए गए चारों शेडों की स्थिति का जायजा लिया और प्रस्तावित जीर्णोद्धार कार्यों की जानकारी ली। इसके साथ ही शौचालय और पेयजल व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। उन्होंने नगर पालिका अधिकारियों को निर्माण कार्य में उच्च गुणवत्ता बनाए रखने तथा स्वच्छता और पेयजल व्यवस्था को बेहतर रखने के निर्देश दिए।

40 लाख से सुविधाओं का होगा विस्तार

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

निरीक्षण के दौरान नगर पालिका के अवर अभियंता सिविल यशवंत कुमार मौजूद रहे। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष इंदिरा सिंह ने बताया कि 40 लाख रुपये की धनराशि से श्मशान घाट में आवश्यक सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गंगा बैराज के सौंदर्यीकरण पर भी पालिका लगातार कार्य कर रही है। इसी क्रम में पिछले दिनों यहां विशाल तिरंगा स्थापित किया गया था, जो क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment