हरिद्वार में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, दाल, दूध और शहद के नमूने जांच को भेजे

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Intensive Inspection of Food Establishments in Haridwar, Samples of Pulses, Milk and Honey Sent for Testing IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

हरिद्वार (शिखर समाचार)। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने नगर निगम क्षेत्र में व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया। आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखंड विनय शंकर पाण्डेय और जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर सहायक आयुक्त एवं अभिहित अधिकारी महिमानन्द जोशी के नेतृत्व में टीम ने औद्योगिक इकाइयों, ढाबों, रेस्टोरेंट और डेयरियों का आकस्मिक निरीक्षण किया।

ढाबे, डेयरी और पैकेजिंग फर्म से लिए खाद्य पदार्थों के नमूने

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

अभियान के दौरान वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश चन्द्र टम्टा ने औद्योगिक क्षेत्र हरिद्वार के साथ खड़खड़ी और भीमगोड़ा क्षेत्र में खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की। इस दौरान खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र कर जांच के लिए भेजे गए। खड़खड़ी स्थित एक ढाबा-रेस्टोरेंट से पकी हुई दाल का नमूना लिया गया। वहीं ग्राहक की शिकायत के आधार पर गुसाई गली, भीमगोड़ा स्थित एक डेयरी से खुले दूध का नमूना जांच के लिए संग्रहित किया गया।

टीम ने औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक पैकेजिंग फर्म का भी आकस्मिक निरीक्षण किया और वहां से शहद का नमूना लिया। सभी नमूनों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत जांच के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

स्वच्छता मानकों का पालन नहीं करने वालों पर होगी कार्रवाई

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/privacy-policy/

निरीक्षण के दौरान ढाबा और रेस्टोरेंट संचालकों को खाद्य सामग्री के सुरक्षित रखरखाव, साफ-सफाई और स्वच्छता मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने और उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से किसी प्रकार का समझौता नहीं करने की हिदायत दी। विभाग ने स्पष्ट किया कि जनपद में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार के आकस्मिक निरीक्षण अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment