एलायंस क्लब हापुड़ क्रिस्टल ने श्री जी गौशाला में की गौ सेवा

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Alliance Club Hapur Crystal Provides Cow Service at Shri Ji Gaushala IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

हापुड़ (शिखर समाचार)। एलायंस क्लब हापुड़ क्रिस्टल की ओर से रविवार को छठे मासिक सेवा प्रकल्प के तहत धीरखेड़ा स्थित श्री जी गौशाला में गौ सेवा की गई। क्लब के सदस्य अपने परिवार और बच्चों के साथ गौशाला पहुंचे और वहां मौजूद गोवंश तथा नंदी को अपने हाथों से फल, केले, हरा चारा, चोकर, खांड और बाजरा खिलाया। सदस्यों ने गौ सेवा के माध्यम से समाज में सेवा और करुणा का संदेश दिया।

इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर भगवंत गोयल ने कहा कि एलायंस क्लब एक अंतरराष्ट्रीय संस्था है, जो लगातार सामाजिक हित और सेवा कार्यों में योगदान दे रही है। हापुड़ में क्लब की आठ शाखाएं विभिन्न सेवा प्रकल्पों के माध्यम से जरूरतमंदों और समाज के अन्य वर्गों के लिए कार्य कर रही हैं।

गौ सेवा से समाज में मजबूत होती है करुणा और सेवा भावना

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

अध्यक्ष रवि मोहन गर्ग ने कहा कि सनातन परंपरा में गौ सेवा को पुण्य कार्य माना गया है। उन्होंने कहा कि सेवा कार्यों से समाज में सकारात्मक सोच और करुणा की भावना मजबूत होती है। क्लब की ओर से भविष्य में भी सामाजिक और सेवा गतिविधियां जारी रखी जाएंगी।

सचिव योगेंद्र अग्रवाल ने कहा कि गौ सेवा मनुष्य में दया, करुणा और सेवा भावना का विकास करती है। कोषाध्यक्ष कपिल अग्रवाल ने बताया कि क्रिस्टल क्लब कई वर्षों से गौ सेवा के साथ जल सेवा, शर्बत सेवा और अन्य सामाजिक कार्यों में सक्रिय रूप से भागीदारी कर रहा है।

परिवार के साथ पहुंचे क्लब सदस्य, गोवंश को खिलाया फल और चारा

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

इस दौरान परियोजना अध्यक्ष सर्वेश गोयल, राजेश वर्मा, सचिन अग्रवाल, संजय वर्मा, पंकज कंसल, सीमा गोयल सहित क्लब के अन्य सदस्य और उनके परिवारजन मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment