पेराई सत्र से पहले मोदी शुगर मिल ने किया किसानों के गन्ने का पूरा भुगतान

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Before the Crushing Season, Modi Sugar Mill Makes Full Payment for Farmers’ Sugarcane — IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

मोदीनगर (शिखर समाचार)। मोदी शुगर मिल प्रबंधन ने आगामी गन्ना पेराई सत्र शुरू होने से पहले ही वर्ष 2025-26 के किसानों के समस्त गन्ना मूल्य का भुगतान कर दिया है। मिल प्रबंधन की ओर से भुगतान संबंधी अभिलेख जिलाधिकारी रविंद्र कुमार को भी प्रस्तुत किए गए। मिल के महाप्रबंधक पीआर डीडी कौशिक ने बताया कि पेराई सत्र 2025-26 में किसानों के गन्ने का कुल भुगतान 297.27 करोड़ रुपये था, जिसकी पूरी धनराशि किसानों को उपलब्ध करा दी गई है।

डीडी कौशिक ने बताया कि पिछले वर्षों में कुछ आंतरिक कारणों से गन्ना मूल्य भुगतान में देरी हुई थी। इस बार मिल प्रबंधन ने शासन, प्रशासन और किसानों से वादा किया था कि आगामी पेराई सत्र शुरू होने से पहले ही वर्तमान पेराई सत्र का पूरा गन्ना मूल्य भुगतान कर दिया जाएगा। किसानों के विश्वास और शासन-प्रशासन के सहयोग से मिल प्रबंधन ने अपना वादा पूरा किया है। उन्होंने जिलाधिकारी को भुगतान से संबंधित सभी अभिलेख और जानकारी उपलब्ध कराई।

किसानों से मोदी शुगर मिल को गन्ना देने की अपील

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

मिल के उपाध्यक्ष वेदपाल सिंह मलिक ने गन्ना किसानों से अपील की कि वे अपने गन्ने की आपूर्ति मोदी शुगर मिल को ही करें। उन्होंने कहा कि जिन किसानों के पास सट्टे में दर्ज मात्रा से अधिक गन्ने की फसल खड़ी है, वे अतिरिक्त गन्ने के लिए सट्टे की स्वीकृति करा लें, ताकि आगामी पेराई सत्र में गन्ने की आपूर्ति में किसी प्रकार की बाधा न आए। उन्होंने बताया कि आगामी पेराई सत्र में 100 लाख कुंतल गन्ने की पेराई का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

किसानों ने मिल प्रबंधन को दी बधाई

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

इस दौरान किसान नेता सत्येंद्र तोमर, अजीत खंजरपुर सहित कई किसान नेताओं ने भी जिलाधिकारी से मुलाकात की और किसानों के संपूर्ण गन्ना मूल्य का भुगतान किए जाने पर मिल प्रबंधन को बधाई दी। समय से भुगतान होने से क्षेत्र के गन्ना किसानों में भी संतोष की स्थिति है।

Share This Article
Leave a comment