मंडलीय निरीक्षक ने सूचना विभाग कार्यालय का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताया संतोष

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
The Divisional Inspector Inspected the Information Department Office and Expressed Satisfaction with the Arrangements — IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। मेरठ मंडलायुक्त के निर्देश पर मंडलीय निरीक्षक कुलदीप भारद्वाज ने गुरुवार को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, गाजियाबाद कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की व्यवस्थाओं, अभिलेखों के रखरखाव, साफ-सफाई तथा अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्य व्यवहार का जायजा लिया। व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलने पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की।

निरीक्षण के दौरान मंडलीय निरीक्षक ने पाया कि जिला सूचना अधिकारी योगेन्द्र प्रताप सिंह का अधीनस्थ कर्मचारियों पर पर्याप्त नियंत्रण है और वे कुशल नेतृत्व के साथ कार्यालय का संचालन कर रहे हैं। उन्होंने यह भी पाया कि कार्यालय में आने वाली आम जनता और पत्रकारों के साथ जिला सूचना अधिकारी तथा कर्मचारियों का व्यवहार कुशल और सहयोगात्मक है। कार्यालय में साफ-सफाई और स्वच्छता के साथ सुंदरता का भी विशेष ध्यान रखा गया है। सरकारी अभिलेखों और कार्यालय पंजिकाओं का रखरखाव भी नियमानुसार किया जा रहा है।

कर्मचारियों की कमी को लेकर भेजा जाएगा पत्र

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

निरीक्षण के दौरान कार्यालय में कर्मचारियों की कमी प्रमुख रूप से सामने आई। इस संबंध में मंडलीय निरीक्षक ने बताया कि स्टाफ की कमी को लेकर मंडलायुक्त और संबंधित प्रशासनिक सुधार विभाग, लखनऊ को पत्र भेजा जाएगा, ताकि कार्यालय की कार्यक्षमता को और बेहतर बनाया जा सके।

अभिलेखों को नियमित रूप से अपडेट रखने के निर्देश

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

मंडलीय निरीक्षक ने उर्दू अनुवादक मो. इदरीस को कार्यालय की पंजिकाओं और अन्य शासकीय अभिलेखों को नियमित रूप से अद्यतन रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यालय की व्यवस्थाओं को व्यवस्थित बनाए रखने और अभिलेखों को समय-समय पर अद्यतन करने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान राकेश कुमार, रवि कुमार सहित मीडिया प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment