हैंडलूम नगरी में गरजा एचपीडीए का बुलडोजर, 28 हजार वर्ग मीटर अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

राष्ट्रीय शिखर
2 Min Read
HPDA’s bulldozer roared into action in the Handloom City, demolishing 28,000 square meters of illegal plotting — IMAGE CREDIT TO प्राधिकरण

हापुड़ (शिखर समाचार)। हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने पिलखुवा विकास क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 28 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में विकसित की जा रही अवैध प्लाटिंग को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया। प्राधिकरण उपाध्यक्ष मुकेश चन्द्र के निर्देश पर मंगलवार को अधिकारियों ने पुलिस बल की मौजूदगी में यह कार्रवाई की। कार्रवाई से अवैध रूप से कालोनी विकसित करने वाले लोगों में हड़कंप मच गया।

प्राधिकरण के प्रभारी सचिव अमित कादियान ने बताया कि ग्राम परतापुर में श्यामकुमार, रामबाबू, विनोद और सौरभ द्वारा करीब 12 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग की जा रही थी। इसी प्रकार वासिफ अली और नदीम खान द्वारा करीब 10 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में तथा ग्राम पबला स्थित दिनेश नगर रोड पर इन्द्रराज, रोहताश, नसीम, शहजाद और विनोद कुमार द्वारा करीब छह हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में अवैध रूप से प्लाटिंग विकसित की जा रही थी। सभी स्थानों पर बुलडोजर चलाकर अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कराया गया।

बिना स्वीकृत मानचित्र निर्माण पर सख्त कार्रवाई

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

प्रभारी सचिव ने कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र में बिना स्वीकृत मानचित्र के किसी भी प्रकार का निर्माण अथवा प्लाटिंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अवैध निर्माणकर्ताओं और कालोनाइजरों से तत्काल अवैध निर्माण रोककर नियमानुसार प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराने के बाद ही निर्माण कार्य करने की अपील की। उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अगस्त में भी जारी रहेगा अभियान

ALSO READ:

उन्होंने बताया कि प्राधिकरण की टीम क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग, कालोनियों और निर्माणों को लगातार चिन्हित कर रही है। चिन्हित किए गए स्थानों पर सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। अगस्त माह में अलग-अलग तिथियों पर अभियान चलाकर अवैध निर्माण और प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई जारी रखी जाएगी।

Share This Article
Leave a comment