फायरिंग के बाद भाग रहे दो बदमाश को विजयनगर पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा, 1 के पैर में लगी गोली

Rashtriya Shikhar
4 Min Read
Vijaynagar police apprehended two criminals fleeing after the firing in an encounter; one was shot in the leg — IMAGE CREDIT TO पुलिस

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। थाना विजयनगर क्षेत्र में रविवार को हुई फायरिंग की घटना में वांछित चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। सीएचएसपी स्कूल के पास चेकिंग के दौरान बाइक सवार दोनों आरोपियों ने पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया। पुलिस के पीछा किए जाने पर आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरे को पुलिस ने मौके से दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बाइक, दो तमंचे, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है।

चेकिंग के दौरान पुलिस टीम पर की फायरिंग

ALSO READ:

इसी कड़ी में थाना विजयनगर इलाके में मुकदमे में वांछित आरोपी फायरिंग की घटना के बाद फरार चल रहे थे। पुलिस को सूचना मिली कि दोनों आरोपी दोबारा किसी वारदात को अंजाम देने के इरादे से क्षेत्र में घूम रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए विजयनगर पुलिस ने तत्काल सीएचएसपी स्कूल के पास चेकिंग शुरू कर दी।

इसी दौरान पुलिस टीम को मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन आरोपियों ने बाइक मोड़कर मौके से भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने उनका पीछा किया। भागते समय दोनों आरोपियों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की।

एक आरोपी के पैर में लगी गोली, दूसरा गिरफ्तार

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी की पहचान अमन के रूप में हुई है। गोली लगने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं दूसरे आरोपी अरुण को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल के अलावा दो तमंचे, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। बरामद हथियारों और बाइक को पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक इतिहास और पूर्व में की गई वारदातों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

दोबारा वारदात की तैयारी की सूचना पर हुई कार्रवाई

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

सहायक पुलिस आयुक्त जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि पुलिस को वांछित आरोपियों के दोबारा घटना करने के लिए निकलने की सूचना मिली थी। इसके बाद चेकिंग के दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में अमन घायल हुआ और अरुण को गिरफ्तार कर लिया गया।

घायल आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। मामले में आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि फायरिंग की घटना में उनकी क्या भूमिका थी और वह दोबारा किस वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे।

Share This Article
Leave a comment