बहन की हत्या कर शव खेत में छिपाने वाला भाई गिरफ्तार, वेवसिटी पुलिस ने 72 घंटे में सुलझाया ब्लाइंड मामला

Rashtriya Shikhar
4 Min Read
Brother Who Murdered Sister and Hid Body in Field Arrested; Wave City Police Solved Blind Case Within 72 Hours IMAGE CREDIT TO: police

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। वेवसिटी थाना क्षेत्र में एक युवती की निर्मम हत्या कर उसका शव खेत में छिपाने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना के मात्र तीन दिनों के भीतर आरोपी को पकड़कर हत्या में प्रयुक्त आरी का ब्लेड भी बरामद कर लिया। बीती 23 जुलाई 2026 को जीपुरा निवासी मनोज कुमार के ज्वार के खेत में एक अज्ञात युवती का शव मिलने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई थी। शव की पहचान तत्काल नहीं हो सकी थी। जांच में पता चला कि युवती का गला किसी धारदार हथियार से काटा गया था।

500 सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद पुलिस को मिला सुराग

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

खेत मालिक की तहरीर के आधार पर थाना वेवसिटी में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया और मामले की जांच शुरू की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए वेवसिटी पुलिस, स्वॉट टीम और सर्विलांस टीम को जांच में लगाया गया। पुलिस ने करीब 400 से 500 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहन स्वामियों से पूछताछ की। इसके अलावा घटनास्थल के आसपास सक्रिय मोबाइल नंबरों की लोकेशन और मूवमेंट का विश्लेषण किया गया, जिससे पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले।

बहन की हत्या के आरोप में भाई गिरफ्तार

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

जांच के दौरान मिले साक्ष्यों और सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी दीपक कुमार उम्र 24 वर्ष को गिरफ्तार किया। आरोपी सिद्धार्थनगर जिले के बांधवताल गांव का निवासी है और वर्तमान में वेवसिटी क्षेत्र में निर्माणाधीन इमारतों में पेंट और पीओपी का काम करता था। पुलिस ने उसे जीपुरा स्थित शराब के ठेके के पास बनी झुग्गी से गिरफ्तार किया।

प्रेम संबंध से नाराज भाई ने दिया वारदात को अंजाम

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presencehttps://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी 18 वर्षीय बहन रीमा किसी युवक से बातचीत करती थी और उसी से विवाह करना चाहती थी। आरोपी को यह संबंध पसंद नहीं था और वह बहन को बार-बार समझाता था। बीती 22 जुलाई को इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। बहन द्वारा अपनी पसंद के युवक से शादी करने की बात दोहराने पर आरोपी को गुस्सा आ गया।

आरोपी ने बताया कि उसने बहन का गला दबाया और बाद में पेंट-पीओपी के काम में इस्तेमाल होने वाली आरी के ब्लेड से उसका गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को ज्वार के खेत में छिपाकर फरार हो गया।

डीसीपी ने बताया ब्लाइंड मर्डर का हुआ खुलासा

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/prasoon-joshi-appointed-chairman/

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त आरी का ब्लेड बरामद कर लिया है। संवाददाता सम्मेलन में डीसीपी धवल जायसवाल ने बताया कि खेत में महिला का शव मिलने के बाद पुलिस ने घटना का खुलासा करने के लिए जांच शुरू करते हुए टीम लगा दी थी। यह ब्लाइंड केस पुलिस के लिए चुनौती था, लेकिन कड़ी दर कड़ी विवेचना के बाद सामने आया कि भाई ने ही बहन को मौत के घाट उतारा है। आरोपी भाई को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article
Leave a comment