बीकेयू जनसेवा शक्ति की कोर कमेटी की बैठक में उठीं किसानों और क्षेत्रीय समस्याएं

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Farmers' and Regional Issues Raised in BKU Janseva Shakti Core Committee Meeting IMAGE CREDIT TO: रिपोर्टर

जेवर (शिखर समाचार)। भारतीय किसान यूनियन जनसेवा शक्ति की कोर कमेटी की बैठक रविवार को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रवीण गर्ग के कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में किसानों और क्षेत्र के लोगों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। संगठन पदाधिकारियों ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था, जनसुविधाओं और किसानों के सामने आ रही कठिनाइयों को लेकर अपने सुझाव रखे तथा उनके समाधान की मांग की।

किसानों की समस्याओं और जनसुविधाओं पर हुई चर्चा

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

बैठक में कोतवाली प्रभारी अजय कुमार भी शामिल हुए। यूनियन पदाधिकारियों ने उन्हें किसानों और आम नागरिकों की समस्याओं से अवगत कराते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग की। इस पर कोतवाली प्रभारी ने भरोसा दिलाया कि पुलिस प्रशासन जनहित से जुड़े मामलों में पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य करेगा और कानून के दायरे में रहकर हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने लोगों से किसी भी समस्या की सूचना तत्काल पुलिस को देने की भी अपील की।

संगठन ने किसानों के हितों की रक्षा का लिया संकल्प

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

बैठक में भारतीय किसान यूनियन जनसेवा शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमदत्त शर्मा ने कहा कि संगठन किसानों और ग्रामीणों के हितों की रक्षा के लिए लगातार कार्य कर रहा है तथा उनकी समस्याओं को संबंधित विभागों तक पहुंचाकर समाधान कराने का प्रयास करेगा।

इस अवसर पर जगनेश्वर त्यागी, कृष्णपाल सिंह, हेमराज शर्मा, विनोद शर्मा, संजू ठाकुर, कुलदीप शर्मा, प्रदीप छौंकर, विनोद राजपूत, कुलदीप पंडित, वरुण कौशिक सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment