सेक्टरों की समस्याएं सुनने घर-घर पहुंची प्राधिकरण की टीम, अल्फा वन से अभियान की शुरुआत

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Authority Team Reaches Door-to-Door to Hear Sector Residents’ Issues, Campaign Begins from Alpha One IMAGE CREDIT TO: प्राधिकरण

ग्रेटर नोएडा (शिखर समाचार)। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने आवासीय सेक्टरों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए नया अभियान शुरू किया है। इसके तहत प्राधिकरण की टीम स्वयं सेक्टरों में पहुंचकर निवासियों से शिकायतें सुन रही है और उनके निस्तारण की प्रक्रिया मौके पर ही शुरू कर रही है। मंगलवार को इस अभियान की शुरुआत सेक्टर अल्फा-वन से हुई। प्राधिकरण ने बताया कि आने वाले दिनों में यह अभियान शहर के अन्य आवासीय सेक्टरों में भी चलाया जाएगा।

सेक्टरों में पहुंचकर समस्याओं का मौके पर होगा समाधान

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

मुख्य कार्यपालक अधिकारी एनजी रवि कुमार के निर्देश पर अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस ने परियोजना, स्वास्थ्य, उद्यान, विद्युत अभियांत्रिकी तथा जल-सीवर विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम गठित की है। परियोजना विभाग के उप महाप्रबंधक विजय कुमार रावल के नेतृत्व में टीम ने सेक्टर अल्फा-वन का निरीक्षण किया।

इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा सेक्टर की आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष शेर सिंह भाटी और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। टीम ने क्षेत्र का भ्रमण कर नागरिकों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

गंदगी और अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों ने दिए सख्त निर्देश

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

निरीक्षण के दौरान टीम ने सड़कों के किनारे निर्माण सामग्री और मलबा पड़े होने, पेइंग गेस्ट आवासों के आसपास फैली गंदगी तथा अन्य नागरिक समस्याओं का संज्ञान लिया।

अधिकारियों ने पेइंग गेस्ट संचालकों को नोटिस जारी करने, मलबा हटवाने और उसका खर्च संबंधित मकान मालिक से वसूलने के निर्देश दिए। साथ ही नागरिकों से कूड़ा केवल कूड़ा संग्रहण वाहन में डालने की अपील की गई तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाने की चेतावनी दी गई।

आरडब्ल्यूए की मांगों पर प्राधिकरण ने दिया समाधान का भरोसा

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

आरडब्ल्यूए ने जर्जर स्ट्रीट लाइट के खंभे बदलने, पार्कों के रखरखाव, सड़कों पर मार्किंग, स्पीड ब्रेकर और बाजार क्षेत्र में सार्वजनिक शौचालय के निर्माण की मांग रखी।

प्राधिकरण की टीम ने इन सभी समस्याओं के प्राथमिकता के आधार पर समाधान का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने कहा कि आवासीय सेक्टरों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और नागरिकों की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Share This Article
Leave a comment