उद्योग विहार एक्सटेंशन में घर-घर कूड़ा संग्रहण शुरू, अन्य औद्योगिक क्षेत्रों में भी मिलेगी सुविधा

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Door-to-Door Garbage Collection Begins in Udyog Vihar Extension, Facility to Be Extended to Other Industrial Areas IMAGE CREDIT TO: प्राधिकरण

ग्रेटर नोएडा (शिखर समाचार)। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने उद्योग विहार एक्सटेंशन, इकोटेक-2 में मंगलवार से घर-घर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था शुरू कर दी है। लंबे समय से इस सुविधा की मांग कर रहे उद्यमियों को अब राहत मिल गई है। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि चरणबद्ध तरीके से अन्य औद्योगिक क्षेत्रों में भी यह व्यवस्था लागू की जाएगी।

इकोटेक-2 में शुरू हुई घर-घर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एनजी रवि कुमार के निर्देश पर यह पहल की गई है। इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन की मांग पर अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सेवा शुरू कराई।

इस दौरान अपर महाप्रबंधक आरडी पांडेय, वरिष्ठ प्रबंधक (स्वास्थ्य) चेतराम सिंह तथा स्वास्थ्य एवं निर्माण विभाग की टीम ने एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित कुमार उपाध्याय, कोषाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, वरिष्ठ उद्यमी चंचल कुमार और जेड रहमान की मौजूदगी में व्यवस्था का शुभारंभ कराया।

औद्योगिक क्षेत्र में सफाई और मूलभूत सुविधाओं का लिया जायजा

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

निरीक्षण के दौरान प्राधिकरण की टीम ने क्षेत्र में सफाई, कूड़ा निस्तारण और जल निकासी व्यवस्था का जायजा लिया तथा एक सप्ताह के भीतर आवश्यक कार्य पूरे कराने का आश्वासन दिया।

साथ ही सड़क सुधार, अतिक्रमण हटाने, पौधरोपण, हरित पट्टी के विकास, स्ट्रीट लाइट, श्रमिक सुविधा केंद्र और सार्वजनिक शौचालय जैसी आधारभूत सुविधाओं के विकास पर भी जोर दिया गया। प्राधिकरण ने इकोटेक-2 को आदर्श औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित करने की योजना पर भी चर्चा की।

अन्य औद्योगिक क्षेत्रों में भी लागू होगी व्यवस्था

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित कुमार उपाध्याय ने उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्राधिकरण की सराहना की।

अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस ने कहा कि अन्य औद्योगिक क्षेत्रों में भी चरणबद्ध तरीके से घर-घर कूड़ा संग्रहण की व्यवस्था शुरू कराई जाएगी, जिससे औद्योगिक क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सके।

Share This Article
Leave a comment