शहर में सौंदर्यीकरण की नई लहर: हापुड़ चुंगी से ठाकुरद्वारा तक बदलेगी शहर की तस्वीर, नगर आयुक्त ने किया निरिक्षण

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
A new wave of beautification in the city: The area from Hapur Chungi to Thakurdwara will get a complete makeover; Municipal Commissioner conducted an inspection. IMAGE CREDIT TO नगर निगम

गाजियाबाद (शिखर समाचार): हापुड़ चुंगी से ठाकुरद्वारा तक मार्ग का होगा कायाकल्प, नगर निगम कर रहा सौंदर्यीकरण

गाजियाबाद। शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने की दिशा में गाजियाबाद नगर निगम लगातार कार्य कर रहा है। विकास कार्यों के साथ अब प्रमुख मार्गों के सौंदर्यीकरण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी क्रम में हापुड़ चुंगी से कलेक्ट्रेट मार्ग होते हुए ठाकुरद्वारा तक करीब 3.5 किलोमीटर लंबे मुख्य मार्ग को आधुनिक स्वरूप देने का कार्य तेजी से चल रहा है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देशों पर निर्माण, उद्यान और प्रकाश विभाग संयुक्त रूप से इस मार्ग को सुंदर, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने में जुटे हैं।

नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने सोमवार को चल रहे सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा करने पर जोर दिया।

नगर निगम ने मार्ग के बीच स्थित सेंट्रल वर्ज का पुनर्निर्माण कराया है। इसकी ऊंचाई बढ़ाकर 90 सेंटीमीटर और चौड़ाई एक मीटर रखी गई है। उद्यान विभाग द्वारा करीब साढ़े तीन किलोमीटर लंबे इस सेंट्रल वर्ज को हरित पट्टी के रूप में विकसित किया जा रहा है। वर्तमान में इसमें मिट्टी भरने का कार्य जारी है, जिसके बाद बड़े स्तर पर पौधारोपण किया जाएगा।

90 डिजाइनर पोल बढ़ाएंगे मार्ग की सुंदरता

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि हापुड़ चुंगी से कलेक्ट्रेट और ठाकुरद्वारा तक बनाए जा रहे नए सेंट्रल वर्ज पर सजावटी और छायादार पौधे लगाए जाएंगे। इससे मार्ग की सुंदरता बढ़ने के साथ पर्यावरण संरक्षण और वायु गुणवत्ता सुधारने में भी मदद मिलेगी।

इस परियोजना का आकर्षक हिस्सा प्रकाश विभाग द्वारा लगाए गए 90 डिजाइनर पोल हैं। करीब छह मीटर ऊंचाई वाले इन आधुनिक पोलों को मार्ग की सुंदरता और बेहतर प्रकाश व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। शाम और रात के समय इनकी रोशनी पूरे मार्ग को आकर्षक स्वरूप प्रदान करेगी।

पुराने पोलों का भी किया जाएगा सदुपयोग

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

नगर निगम ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक डिजाइनर पोल पर विशेष डिजाइनिंग कवर लगाया है, जिससे विद्युत सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और दुर्घटनाओं की संभावना कम हो। आधुनिक तकनीक और सौंदर्य के मेल से तैयार किए गए ये पोल लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

मार्ग पर लगे पुराने पोलों को हटाने के बाद उन्हें अनुपयोगी नहीं छोड़ा जाएगा। नगर निगम इन पोलों को शहर के अन्य जरूरत वाले स्थानों पर स्थापित करेगा, जिससे संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित हो सके। निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता निर्माण नरेंद्र कुमार चौधरी भी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment