हेडिंग: बारिश के बाद टांडा माजरा में जलभराव से हालात बदतर, घरों और गलियों में घुसा तालाब का गंदा पानी

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Heading: Waterlogging Worsens in Tanda Majra After Rainfall; Dirty Pond Water Enters Homes and Streets IMAGE CREDIT TO: रिपोर्टर

बुढ़ाना/मुजफ्फरनगर (शिखर समाचार)।
क्षेत्र के गांव टांडा माजरा में लगातार हो रही बारिश के बाद जलभराव की गंभीर समस्या ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गांव के मुख्य तालाब का पानी ओवरफ्लो होकर गलियों और लोगों के घरों में घुस गया है, जिससे सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है।

कई स्थानों पर गंदा पानी भर जाने से लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो गया है और संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका भी बढ़ गई है।

तालाब का पानी गलियों और घरों में घुसा

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

ग्रामीणों का कहना है कि लगातार वर्षा के कारण तालाब का जलस्तर बढ़ गया और गंदा पानी गांव की गलियों में फैल गया। हालात ऐसे हैं कि लोगों को घर से बाहर निकलने के लिए दूषित पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है।

विनोद, लोकेंद्र, बबलू, अशोक, अनुज और परविंदर सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि जलभराव के कारण बच्चे और बुजुर्ग सबसे अधिक परेशान हैं। कई परिवार घरों में ही रहने को मजबूर हैं, जबकि गंदे पानी से दुर्गंध फैलने के साथ मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है।

हर साल बारिश में बनती है जलभराव की स्थिति

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

ग्रामीणों ने बताया कि हर वर्ष बारिश के मौसम में यही स्थिति बनती है, लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं कराई गई है।

उनका कहना है कि यदि समय रहते नालियों की सफाई, जलनिकासी और तालाब का जीर्णोद्धार कराया जाता तो यह समस्या उत्पन्न नहीं होती।

ग्रामीणों ने प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग की

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल जलभराव की समस्या दूर कराने, तालाब का जीर्णोद्धार कराने तथा गांव में प्रभावी जलनिकासी व्यवस्था विकसित करने की मांग की है।

उनका कहना है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो ग्रामीण आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Share This Article
Leave a comment