8 जुलाई को मुख्यमंत्री करेंगे शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ, 1.10 करोड़ विद्यार्थियों को डीबीटी से मिलेगी धनराशि

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
On July 8, the Chief Minister Will Launch the Teachers' Cashless Healthcare Scheme; 110 Million Students Will Receive Financial Assistance Through DBT IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

हापुड़ (शिखर समाचार)। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ 8 जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। इस अवसर पर वाराणसी स्थित ट्रेड सेंटर से आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से प्रदेश के 1.10 करोड़ विद्यार्थियों के खातों में धनराशि भी हस्तांतरित करेंगे। इसके साथ ही प्रदेश के सभी जिला एवं तहसील मुख्यालयों पर भी भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जहां जनप्रतिनिधियों द्वारा योजना के लाभार्थियों को कैशलेस चिकित्सा योजना के कार्ड वितरित किए जाएंगे।

शिक्षकों, शिक्षामित्रों और आश्रितों को मिलेगा कैशलेस इलाज का लाभ

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपा भाटी ने बताया कि प्रदेश सरकार ने बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक, शिक्षामित्र, विशेष शिक्षक, अनुदेशक, परिषद द्वारा संचालित मान्यता प्राप्त सहायता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षक, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में कार्यरत वार्डेन, पूर्णकालिक एवं अंशकालिक शिक्षक-शिक्षिकाओं, प्रधानमंत्री पोषण योजना के रसोइयों तथा उनके आश्रित परिवार के सदस्यों को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के अंतर्गत उपचार की कैशलेस सुविधा उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

उन्होंने बताया कि इस योजना का लाभ माध्यमिक शिक्षा विभाग के राजकीय, सहायता प्राप्त एवं अनुदानित विद्यालयों में कार्यरत पात्र शिक्षकों, विषय विशेषज्ञों तथा उनके आश्रित परिवार के सदस्यों को भी मिलेगा। योजना का उद्देश्य शिक्षा विभाग से जुड़े कार्मिकों और उनके परिवारों को बेहतर एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि गंभीर बीमारी की स्थिति में आर्थिक बोझ कम हो सके।

जिला और तहसील मुख्यालयों पर वितरित किए जाएंगे योजना के कार्ड

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

दीपा भाटी ने बताया कि मुख्यमंत्री के राज्य स्तरीय कार्यक्रम के उपरांत सभी जिला एवं तहसील मुख्यालयों पर आयोजित समारोहों में जनप्रतिनिधियों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षकों तथा आमजन की उपस्थिति में लाभार्थियों को योजना के कार्ड वितरित किए जाएंगे। जनपद तथा विकासखंड स्तर पर प्रत्येक कार्यक्रम में 20-20 पात्र लाभार्थियों को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के कार्ड प्रदान किए जाएंगे। शिक्षा विभाग ने कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

Share This Article
Leave a comment