सपा नेता वतन सैनी ने सांसद इकरा हसन पर लगाए कार्यकर्ताओं की उपेक्षा के आरोप, सांसद ने किया खंडन

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
SP Leader Vatan Saini Accuses MP Iqra Hasan of Ignoring Party Workers; MP Denies Allegations | IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

शामली (शिखर समाचार)। समाजवादी पार्टी के नेता वतन सिंह सैनी ने पार्टी के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कैराना सांसद इकरा हसन पर कार्यकर्ताओं की उपेक्षा, अपमानजनक व्यवहार और धमकाने का आरोप लगाया। वहीं सांसद इकरा हसन ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वह पार्टी के दिशा निर्देशों के अनुरूप ही कार्य करती हैं।

प्रेसवार्ता में संगठनात्मक कार्यशैली पर उठाए सवाल

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

शनिवार को शहर के धीमानपुरा स्थित एक व्यापारिक प्रतिष्ठान में आयोजित प्रेसवार्ता में वतन सिंह सैनी ने कहा कि पार्टी के कुछ पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के हितों की अनदेखी कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सांसद इकरा हसन कार्यकर्ताओं से सम्मानजनक व्यवहार नहीं करतीं और उन पर प्रभाव जमाने का प्रयास करती हैं। उनका कहना था कि समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता किसी व्यक्ति विशेष नहीं, बल्कि डॉ. राममनोहर लोहिया और मुलायम सिंह यादव की विचारधारा से प्रेरित होकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करता है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ जनप्रतिनिधि संगठन को मजबूत करने के बजाय व्यक्तिगत राजनीति को प्राथमिकता दे रहे हैं। साथ ही पार्टी के जिला महासचिव कलीम चौधरी के बयान की भी आलोचना की और कहा कि पार्टी कार्यालय किसी की निजी संपत्ति नहीं है, वहां कोई भी कार्यकर्ता आ-जा सकता है।

सांसद इकरा हसन ने आरोपों को बताया निराधार

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

कैराना सांसद इकरा हसन ने आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि पार्टी हाईकमान की ओर से ऐसा कोई निर्देश नहीं है कि उन्हें वतन सिंह सैनी के सभी कार्यक्रमों में शामिल होना है। उन्होंने कहा कि वतन सिंह सैनी वर्तमान में पार्टी के किसी संगठनात्मक पद पर नहीं हैं और सांसद के रूप में उन्हें अनेक सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाग लेना पड़ता है, जिनके प्रति उनकी जवाबदेही है।

उन्होंने कहा कि यदि किसी को शिकायत है तो वह पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के समक्ष अपनी बात रख सकता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह पार्टी के प्रति जवाबदेह हैं और संगठन के निर्देशों के अनुसार ही कार्य करती हैं।

Share This Article
Leave a comment