व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को प्रशासन गंभीर, सड़कों की मरम्मत और आधारभूत सुविधाएं दुरुस्त करने के निर्देश

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Administration Takes Traders' Issues Seriously; Directs Repair of Roads and Improvement of Basic Infrastructure IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

ग्रेटर नोएडा (शिखर समाचार): व्यापारियों की समस्याओं पर डीएम मेघा रूपम सख्त, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

परीक्षा केंद्र के आसपास पार्किंग, शौचालय और मोबाइल नेटवर्क की समस्या उठी

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

जिलाधिकारी मेघा रूपम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) सभागार में व्यापार बंधु समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले के विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने व्यापारिक गतिविधियों को प्रभावित करने वाली समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। जिलाधिकारी ने सभी मामलों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए और कहा कि व्यापारियों की समस्याओं का त्वरित समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

बैठक में व्यापारियों ने सेक्टर-64 स्थित आदर्श परीक्षा केंद्र के आसपास वाहन पार्किंग और सार्वजनिक शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं के अभाव का मुद्दा उठाया। साथ ही परीक्षाओं के दौरान लगाए जाने वाले संकेत अवरोधक (जैमर) की अधिक रेंज के कारण आसपास के व्यापारियों और आम नागरिकों को मोबाइल नेटवर्क में आने वाली बाधाओं का उल्लेख करते हुए इसका व्यावहारिक समाधान कराने की मांग की।

सड़क, यातायात और बुनियादी ढांचे से जुड़े सुझाव प्रशासन के सामने रखे

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

व्यापारिक संगठनों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-9 से छिजारसी गोलचक्कर तक प्रस्तावित मार्ग को भविष्य की यातायात आवश्यकताओं को देखते हुए छह लेन और सेवा मार्ग सहित विकसित किए जाने का सुझाव दिया। इसके अलावा सेक्टर-115 स्थित आइवरी काउंटी के सामने, स्टेडियम मार्ग, सेक्टर-49, बरौला तथा बरौला-भगेल मार्ग की जर्जर सड़कों और गड्ढों की समस्या भी प्रशासन के समक्ष रखी गई।

जिलाधिकारी ने संबंधित प्राधिकरणों और विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी क्षतिग्रस्त सड़कों की शीघ्र मरम्मत कर उन्हें गड्ढामुक्त बनाया जाए। उन्होंने कहा कि व्यापारिक संगठनों द्वारा उठाए गए प्रत्येक बिंदु पर गंभीरता से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि जिले में व्यापारिक गतिविधियां अधिक सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित वातावरण में संचालित हो सकें। बैठक में राज्य कर विभाग के उप आयुक्त (प्रशासन) अजीत कुमार सिंह, विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment