हिन्दू एकता से ही लव जिहाद और धर्मांतरण पर प्रभावी रोक संभव : गोपाल राय

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Effective prevention of love jihad and religious conversion is possible only through Hindu unity: Gopal Rai IMAGE CREDIT TO विश्व हिंदू रक्षा परिषद

——-बांग्लादेश सीमा पर महासम्मेलन में सामाजिक जागरूकता और संगठन की मजबूती पर दिया जोर

बनगांव/पश्चिम बंगाल (शिखर समाचार)
विश्व हिन्दू रक्षा परिषद की ओर से बांग्लादेश सीमा से सटे बनगांव क्षेत्र में रविवार को विशाल हिन्दू महासम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में हिन्दू समाज के लोगों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और संगठन के पदाधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में हिन्दू एकता, सनातन संस्कृति के संरक्षण, सामाजिक समरसता तथा राष्ट्रहित जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

हिन्दू एकता और संस्कृति संरक्षण पर जोर

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

सम्मेलन को संबोधित करते हुए विश्व हिन्दू रक्षा परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष एवं रेल मंत्रालय के सलाहकार गोपाल राय ने कहा कि संगठन के पास समय-समय पर धर्मांतरण और अंतरधार्मिक संबंधों से जुड़े अनेक मामले आते रहते हैं। उन्होंने दावा किया कि 20 जून 2026 को गोंडा निवासी हमजा अली और बाराबंकी निवासी शबनम बानो ने अपनी इच्छा से वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार शुद्धिकरण के बाद हिन्दू धर्म अपनाया।

संगठन के वैश्विक विस्तार का दावा

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

गोपाल राय ने कहा कि संगठन के संज्ञान में ऐसे मामले भी आते हैं, जिनमें हिन्दू युवतियों को कथित “लव जिहाद” का शिकार बनाया गया। उन्होंने कहा कि इन घटनाओं को देखते हुए संगठन ने विभिन्न देशों में अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किए हैं, ताकि वैश्विक स्तर पर हिन्दू समाज को संगठित किया जा सके। उनके अनुसार फ्रांस, बेल्जियम, नीदरलैंड, मलेशिया, ब्राजील, यूक्रेन, श्रीलंका और इंडोनेशिया सहित कई देशों में संगठन का विस्तार किया गया है।

युवाओं से सतर्क रहने की अपील

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

उन्होंने युवाओं, विशेषकर बेटियों से जागरूक, शिक्षित और सतर्क रहने का आह्वान करते हुए कहा कि शिक्षा, संस्कार और सामाजिक जागरूकता के माध्यम से समाज को सशक्त बनाया जा सकता है। उन्होंने हिन्दू समाज से संगठित होकर संस्कृति और सामाजिक मूल्यों की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। गोपाल राय ने कहा कि धर्मांतरण को रोकना केवल कानूनी नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और सामाजिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण विषय है।

Share This Article
Leave a comment