गाजियाबाद (शिखर समाचार)। नंदग्राम थाना पुलिस ने घर में चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए 21 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए पीली धातु के आभूषण बरामद किए गए हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह ऑनलाइन गेम खेलने का आदी है और गेम में पैसे खर्च करने के लिए उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
शिकायत के बाद पुलिस ने शुरू की जांच
एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि 26 जून 2026 को हरवंश नगर निवासी राकेश कुमार ने थाना नंदग्राम में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके घर से झुमके, मंगलसूत्र, चेन, कुंडल, अंगूठियां और अन्य कीमती आभूषण चोरी हो गए हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कई टीमों का गठन किया गया।
सीसीटीवी फुटेज और चेकिंग से मिला सुराग
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और स्थानीय जानकारी जुटानी शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को अहम सुराग मिले, जिनके आधार पर मछली गोदाम सिहानी के पास से चेकिंग के दौरान आरोपी अंकित को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अंकित पुत्र हरीशचंद्र के रूप में हुई है। वह वर्तमान में हरवंश नगर थाना नंदग्राम में रहता था, जबकि उसका मूल निवास हाथरस जनपद के सिकंदराराऊ क्षेत्र के परुदिल नगर में है।
पूछताछ में खुलासा—ऑनलाइन गेमिंग की लत बनी कारण
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/
पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए एक जोड़ी झुमके, एक जोड़ी कुंडल, गुलाबी मोतियों की माला सहित मंगलसूत्र, चार अंगूठियां तथा दो पेंडेंट बरामद किए हैं। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि वह ऑनलाइन गेमिंग का आदी है और गेम खेलने में काफी पैसे खर्च करता था। अपनी इस लत को पूरा करने के लिए उसने घर से आभूषण चोरी किए। आरोपी का इरादा चोरी के आभूषण बेचकर पैसे जुटाने का था, लेकिन उसे कोई खरीदार नहीं मिला। वह चोरी का सामान बेचने जा रहा था तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया।
