योग दिवस को जनआंदोलन के रूप में मनाने का लिया गया संकल्प

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Resolve taken to celebrate International Yoga Day as a mass movement — IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

बिजनौर (शिखर समाचार)।

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एवं योग सप्ताह के सफल आयोजन को लेकर प्रशासन द्वारा एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में योग दिवस को जनआंदोलन के रूप में मनाने तथा अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया।

योग दिवस को जनआंदोलन के रूप में मनाने पर जोर

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी जसजीत कौर ने कहा कि योग दिवस केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जन-जागरूकता और स्वास्थ्य चेतना का पर्व है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 21 जून को मनाए जाने वाले 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग निर्धारित की गई है। इसके साथ ही 15 जून से 21 जून तक पूरे जनपद में योग सप्ताह का आयोजन किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि योग दिवस को व्यापक जनभागीदारी के साथ मनाया जाए तथा प्रत्येक विकासखंड स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर अधिक से अधिक लोगों को योग से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि योग सप्ताह के दौरान जनपद के विभिन्न स्थलों पर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अंतर्गत इंदिरा बाल भवन बिजनौर, विदुर कुटी दारानगर गंज, अमृत सरोवर अम्हेड़ा, जिला कारागार बिजनौर तथा इंदिरा पार्क बिजनौर में विशेष योग कार्यक्रम होंगे।

नेहरू स्टेडियम में होगा मुख्य आयोजन

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/noida-sewer-accident-ceo-takes-strict-action/

उन्होंने बताया कि मुख्य कार्यक्रम 21 जून को स्थानीय नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, विद्युत आपूर्ति, बैरिकेडिंग, पार्किंग, चिकित्सा सहायता, ध्वनि व्यवस्था तथा सुरक्षा के उच्चस्तरीय प्रबंध सुनिश्चित किए जाएंगे, ताकि प्रतिभागियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रणविजय सिंह, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. राकेश कुमार, जिला होम्योपैथिक अधिकारी डॉ. आरती गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं योग संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment