फर्जी नैरेटिव पर प्रहार, राष्ट्र निर्माण का संकल्प लेकर संपन्न हुआ भाजपा प्रशिक्षण वर्ग

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
A Bharatiya Janata Party (Bharatiya Janata Party) training camp concluded with a resolution to build the nation and counter what it described as “fake narratives.” IMAGE CREDIT TO भाजपा

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। भारतीय जनता पार्टी महानगर गाजियाबाद द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के अंतर्गत दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का समापन मुरादनगर स्थित आईटीएस महाविद्यालय में उत्साह, अनुशासन और संगठनात्मक ऊर्जा के साथ संपन्न हुआ।

फर्जी नैरेटिव और वैश्विक छवि पर सुधांशु त्रिवेदी का संबोधन

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

समापन सत्र में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश के विरुद्ध सुनियोजित तरीके से फर्जी नैरेटिव गढ़कर जनता को भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से भ्रामक खबरों और झूठे प्रचार के माध्यम से भारत की छवि को कमजोर करने का षड्यंत्र किया जाता रहा है। भारत को पिछड़ा और अवैज्ञानिक राष्ट्र साबित करने की कोशिश की गई, जबकि पिछले लगभग 120 वर्षों में भारतीय वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और प्रतिभाओं ने विश्वभर में देश का गौरव बढ़ाया है।

उन्होंने कहा कि विश्व की अनेक शीर्ष कंपनियों और वैश्विक संस्थानों में भारतीय मूल के लोग नेतृत्वकारी भूमिका निभा रहे हैं। वर्ष 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर नई पहचान स्थापित की है तथा देश के विरुद्ध बनाए गए नकारात्मक नैरेटिव को प्रभावी ढंग से तोड़ा है। आज भारत तकनीक, उत्पादन क्षमता, डिजिटल क्रांति और आर्थिक शक्ति के क्षेत्र में विश्व की अग्रणी ताकतों में तेजी से उभर रहा है।

संगठनात्मक प्रशिक्षण और कार्यकर्ताओं का संकल्प

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/noida-sewer-accident-ceo-takes-strict-action/

प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यपद्धति, अनुशासन, जनसंपर्क, डिजिटल संवाद, वैचारिक मजबूती और आगामी चुनावों की रणनीति से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। कार्यकर्ताओं ने भाजपा की रीति-नीति और राष्ट्रवादी विचारधारा को और अधिक गहराई से आत्मसात करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर अभियान संयोजक एवं विधान परिषद सदस्य श्रीचंद शर्मा, मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी, महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, सदर विधायक संजीव शर्मा, अभियान के महानगर संयोजक एस.पी. सिंह, विधान परिषद सदस्य दिनेश गोयल तथा उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री नरेंद्र कश्यप सहित प्रदेश, क्षेत्र और महानगर के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment