प्रसव के बाद महिला की मौत, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
A woman died after childbirth, and the hospital has been accused of negligence. IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

मुरादनगर (शिखर समाचार)। न्यू डिफेंस कॉलोनी निवासी एक महिला की प्रसव के बाद हालत बिगड़ने पर मौत हो गई। परिजनों ने निजी अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और पुलिस से कार्रवाई की मांग की।

प्रसव के बाद बिगड़ी महिला की हालत

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

रामरतन ने बताया कि शुक्रवार देर रात प्रसव पीड़ा होने पर पत्नी उषा (27) को दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार सुबह सामान्य प्रसव के दौरान महिला ने पुत्र को जन्म दिया, लेकिन इसके कुछ देर बाद ही उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। अस्पताल प्रशासन ने अधिक रक्तस्राव होने की बात कहते हुए महिला को गाजियाबाद रेफर कर दिया।

परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में समय पर उचित उपचार नहीं दिया गया। उनका कहना है कि महिला की हालत लगातार बिगड़ती रही और उन्हें कई अस्पतालों के चक्कर लगाने पड़े। बाद में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उषा की मौत हो गई।

परिजनों का हंगामा, पुलिस ने संभाला मामला

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर हंगामा किया और चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर मामला शांत कराया।

अस्पताल संचालक पवन शर्मा ने लापरवाही के आरोपों को निराधार बताया। उनका कहना है कि महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए समय रहते उसे उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर कर दिया गया था।

एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment