रसूलपुर गुजरान में विधायक निधि से बनी सीसी सड़क का लोकार्पण

Rashtriya Shikhar
1 Min Read
The CC road built under MLA fund in Rasoolpur Gujran was inaugurated. IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

शामली (शिखर समाचार)। शामली विधानसभा क्षेत्र के गांव रसूलपुर गुजरान में विधायक विकास निधि से निर्मित सीसी सड़क का लोकार्पण सदर विधायक प्रसन्न चौधरी ने किया। ग्रामीणों की मांग और जनहित को ध्यान में रखते हुए गांव में सड़क निर्माण कराया गया।

लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

इस अवसर पर पूर्व प्रधान राजपाल सिंह के आवास पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मास्टर राजपाल सिंह बलवा ने की, जबकि संचालन विश्वास चौहान मीमला ने किया। गांव एवं आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने विधायक का स्वागत करते हुए विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया।

विधायक ने गिनाईं विकास प्राथमिकताएं

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक प्रसन्न चौधरी ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों को और अधिक गति दी जाएगी तथा जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा।

इस दौरान चौधरी मैनपाल चौहान, नाथी प्रधान, हरबीर प्रधान, रणवीर सिंह, आदेश, सुभाष, अक्षय कुमार, ओमपाल सिंह, शिव कुमार कश्यप, कर्मवीर सिंह, जसवीर सिंह, जोगिंदर सिंह, सत्य प्रकाश प्रधान सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment